ईश सेवक शहीद रोजारियो अंजेलो लिवातिनो ईश सेवक शहीद रोजारियो अंजेलो लिवातिनो 

संत पापा ने 8 नये धन्यों की आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया

सन्त पापा फ्राँसिस ने सोमवार, 21 दिसनम्बर को कार्डिनल मरचेल्लो सेमेरारो के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा धन्य घोषणा के लिए प्रस्तावित 8 आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 22 दिसम्बर 2020 (रेई)- संत पापा ने 1 ईश सेवक की शहादत एवं 7 ईश सेवकों के विरोचित सदगुणों को मान्यता दी है। नये धन्यों के नाम इस प्रकार हैं-

ईश सेवक शहीद रोजारियो अंजेलो लिवातिनो। वे एक लोकधर्मी थे। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1952 को इटली में हुआ था। वे विश्वास के कारण 21 सितम्बर 1990 को हिंसा के शिकार हुए थे।  

ईश सेवक वास्को दी क्विरोगा एक धर्माध्यक्ष थे जिनका जन्म 1470 में स्पेन में हुआ था एवं उनका निधन 14 मार्च 1565 को मेक्सिको में हुआ।

ईश सेवक बेर्नादिनो पिचीनेल्ली एक धर्माध्यक्ष थे। उनका जन्म 24 जनवरी 1905 को इटली में तथा निधन 1 अक्टूबर 1984 को इटली में हुआ।

ईश सेवक अंतोनियो विंचेंसो गोंजालेंस स्वारेस, एक धर्मप्रांतीय पुरोहित थे। उनका जन्म 5 अप्रैल 1817 को स्पेन में एवं निधन 22 जून 1851 को हुआ।

ईश सेवक अंतोनियो सेघेस्ती एक धर्मप्रांतीय पुरोहित थे। उनका जन्म 25 अगस्त 1906 को इटली में एवं निधन 21 मई 1945 को जर्मनी में हुआ था।

ईश सेवक बेरनार्दो अंतोनिनो एक धर्मप्रांतीय पुरोहित थे उनका जन्म 20 अक्टूबर 1932 को इटली में एवं निधन 27 मार्च 2002 को कजाकिस्तान में हुआ था।

ईश सेवक इग्नासियुस स्टूक्ले, संत फ्राँसिस दी सालेस धर्मसमाज के पुरोहित थे। जन्म 14 दिसम्बर 1869 को पोलैंड में एवं निधन 17 जनवरी 1953 को चेक रिपब्लिक में हुआ।

ईश सेविका रोसा स्तालतारी, अति पवित्र मरियम सह-मुक्तिदाता की पुत्री धर्मसमाज की धर्मबहन थीं। उनका जन्म 3 मई 1951 को इटली में और निधन 4 जनवरी को 1974 में हुआ था। 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

22 December 2020, 15:26