हैदराबाद महाधर्मप्रांत के नये महाधर्माध्यक्षअंतोनी पूला हैदराबाद महाधर्मप्रांत के नये महाधर्माध्यक्षअंतोनी पूला  

धर्माध्यक्ष अंतोनी पूला बने हैदराबाद के नये महाधर्माध्यक्ष

संत पापा फ्राँसिस ने कुर्नूल के धर्माध्यक्ष अंतोनी पूला को हैदराबाद महाधर्मप्रांत का नया महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 19 नवम्बर 2020 (रेई)- संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार को धर्माध्यक्ष अंतोनी पूला को हैदराबाद का नया महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वे इस समय तेलांगना राज्य के कुर्नूल धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष हैं।

संत पापा ने उनकी नियुक्ति हैदराबाद के महाधर्माध्यक्ष थूम्मा बाला के इस्तीफे के बाद किया है। महाधर्माध्यक्ष थूम्मा बाला ने धर्माध्यक्ष पद से सेवानिवृत होने की कानूनी साल (75 वर्ष) विगत वर्ष पूरी। उनका पुरोहिताभिषेक 1970 में हुआ था और 1986 में वरांगल के धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए थे। महाधर्माध्यक्ष बाला ने 2011 से ही 9 वर्षों तक हैदराबाद महाधर्मप्रांत का नेतृत्व किया है।  

59 वर्षीय धर्माध्यक्ष पूला जो अब हैदराबाद के नये महाधर्माध्यक्ष होंगे, उनका पुरोहिताभिषेक फरवरी 1992 में हुआ था। वे 2008 में कुर्नूल के धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए थे।  

हैदराबाद महाधर्मप्रांत में अदिलाबाद, कुद्दापाह, खम्माम, कुर्नूल, नालगोंदा और वरांगल धर्मप्रांत आते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 November 2020, 16:29