टूर्स के धर्माध्यक्ष संत मार्टिन टूर्स के धर्माध्यक्ष संत मार्टिन  

कलीसिया के महान संत मार्टिन के पर्व पर संत पापा का ट्वीट

संत पापा फ्राँसिस ने टूर्स के धर्माध्यक्ष संत मार्टिन के पर्व दिवस पर ट्वीट कर सभी विश्वासियों से संत मार्टिन की तरह विश्वास और उदारता में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 11 नवम्बर 2020 (रेई) : काथलिक कलीसिया आज टूर्स के धर्माध्यक्ष संत मार्टिन का पर्व मनाती है। संत पापा फ्राँसिस ने इस दिन ट्वीट कर सभी विश्वासियों से संत मार्टिन की तरह गरीबों की सेवा करने हेतु प्रेरित किया।

संदेश में उन्होंने लिखा,ʺआज हम कलीसिया के एक महान चरवाहे, टूर्स के धर्माध्यक्ष संत मार्टिन का पर्व दिवस मना रहे हैं, वे गरीबों और हाशिए पर रहने वाले लोगों के प्रति उदारता दिखाने के कारण विख्यात हुए। उनका उदाहरण हमें विश्वास में साहस के साथ आगे बढ़ने और उपकार करने में और अधिक उदार बनने हेतु सिखाता है।ʺ

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 November 2020, 14:13