मृत येसु के शव से लिपटकर रोती माता मरियम मृत येसु के शव से लिपटकर रोती माता मरियम 

माता मरियम आज भी अपने गरीब और पीड़ित बच्चों के लिए दुःखी है

संत पापा ने 15 सितम्बर को एक ट्वीट प्रेषित कर दुःखी माता मरियम की याद दिलायी।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (रेई)- क्रूस विजय के महापर्व के बाद कलीसिया दुःखी माता मरियम की याद करती है। माता मरियम अपने पुत्र येसु की मृत्यु से दुःख के सागर में डूब गई थीं। आज भी वे अपने पीड़ित पुत्र-पुत्रियों के लिए दुखीं हैं।

संत पापा ने 15 सितम्बर को एक ट्वीट प्रेषित कर दुःखी माता मरियम की याद दिलायी। उन्होंने संदेश में लिखा, "दुःखी कुँवारी जिनका छेदित हृदय येसु की मृत्यु से शोकित था, अब क्रूसित गरीबों एवं इस विश्व के प्राणियों की पीड़ा के लिए शोकित हैं जो मानव शक्ति के द्वारा बेकार कर दिये जाते हैं।"       

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 September 2020, 16:28