प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

दुनिया समस्याओं का हल करने से बढ़कर आनंद का रहस्य है, संत पापा

कोलंबन मिशनरियों के संस्थापक संत कोलंबन कहा करते थे, "यदि आप सृष्टिकर्ता को जानना चाहते हैं, तो सृष्टि को देखें।" संत पापा ने सभी लोगों को सृष्टि के रहस्य पर चिंतन करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 07 सितम्बर 2020 (वाटिकन न्यूज) : हमारे सामान्य घर की रक्षा के लिए दुनिया भर की कलीसियाओं और धर्मसंधी समुदायों द्वारा प्रार्थना और कार्रवाई का एक वार्षिक उत्सव 1 सितंबर को ‘सृष्टि के लिए विश्व दिवस’ से शुरु हुआ और 4 अक्टूबर, असीसी के संत फ्रांसिस के पर्व तक जारी रहेगा। इसी के मद्देनजर संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट कर सभी विश्वासियों को दुनिया के रहस्य पर चिंतन करने हेतु प्रेरित किया।

संदेश में उनहोंने लिखा, ʺदुनिया समस्याओं का हल करने से बढ़कर एक आनंद का रहस्य है जिसे हम खुशी और प्रशंसा के साथ चिंतन करते हैं।ʺ # सृष्टि का मौसम, # लौदातो सी

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 September 2020, 13:31