पोंटिफिकल अकाडमी ऑफ साइंसेज के सदस्यों के साथ संत पापा फ्राँसिस पोंटिफिकल अकाडमी ऑफ साइंसेज के सदस्यों के साथ संत पापा फ्राँसिस 

कैम्ब्रिज प्रोफेसर पोंटिफिकल अकाडमी ऑफ साइंसेज के सदस्य नियुक्त

संत पापा ने प्रोफेसर डेविड चार्ल्स बौल्कोम्ब को पोंटिफिकल अकाडमी ऑफ साइंसेज के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 28 सितम्बर 2020 (वाटिकन न्यूज) : शनिवार को संत पापा फ्राँसिस ने पोंटिफिकल अकाडमी ऑफ साइंसेज में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर डेविड चार्ल्स बॉल्कोम्ब को नियुक्त किया।

प्रोफेसर बॉल्कोम्ब ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पादप विज्ञान विभाग के संकाय पर वनस्पति विज्ञानी हैं।

उनका जन्म 7 अप्रैल, 1952 को सोलीहुल में हुआ था और उन्होंने लीड्स और एडिनबर्ग विश्वविद्यालयों में अध्ययन किया और अपनी पीएचडी हासिल की।

प्रोफेसर बौल्कोम्ब ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाया। उनके शोध ने आनुवांशिक नियमन पर ध्यान केंद्रित किया है, जिससे पता चलता है कि सामान्य विकास और रोग प्रतिरोध के दौरान जीन अभिव्यक्ति को राइबोन्यूक्लिक एसिड (आरएनए) के स्तर पर कैसे विनियमित किया जा सकता है।

2017 से वे रॉयल सोसायटी में रिसर्च के प्रोफेसर और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग में वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर हैं।

उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में कई पुरस्कार मिले हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 September 2020, 13:34