संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में संत पापा के साथ देवदूत प्रार्थना में भाग लेते हुए विश्वासी संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में संत पापा के साथ देवदूत प्रार्थना में भाग लेते हुए विश्वासी 

प्रेम मृत्यु से अधिक शक्तिशाली है, संत पापा फ्राँसिस

संत पापा ने ट्रीट प्रेषित कर सभी विश्वासियों को प्रार्थनामय जीवन जीने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 29 जुलाई 2020 (रेई) : काथलिक कलीसिया 29 जुलाई को प्रभु की शिष्य संत मर्था का पर्व मनाती है। येसु बेथानिया की मर्था, मरियम और लाजरुस के घर जाया करते थे। मर्था येसु की सेवा और आदर सत्कार किया करती थी। इस दिन संत पापा ने ट्वीट कर प्रेम के रहस्य को प्रकट करते हुए कहा कि प्रेम में मृत्यु पर विजय पाने का सामर्थ्य है।

संदेश में उन्होंने लिखा,ʺप्रार्थना करने वाले पुरुष और महिलाएं जानते हैं कि निराशा से आशा अधिक मजबूत होती है। उनका मानना है कि प्रेम मृत्यु से अधिक शक्तिशाली है और यह प्रेम निश्चित रूप से एक दिन जीत जाएगा, भले ही हम उस समय और तरीकों को नहीं जानते हैं।ʺ

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 July 2020, 13:47