संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

संत पापा ने घाना के लिए प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया

संत पापा फ्राँसिस ने मोन्सिन्योर हेनरिक मिक्जिस्लाव जगोदिज़स्की को महाधर्माध्यक्ष बनाकर घाना का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, सोमवार 4 मई 2020 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने रविवार को मोन्सिन्योर हेनरिक मिक्जिस्लाव जगोदिज़स्की को घाना का नया प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया। वे वर्तमान में घाना के प्रेरितिक राजदूतावास में एक पार्षद के रूप में कार्य कर रहे हैं। संत पापा ने मोन्सिन्योर हेनरिक को लिमोसानो का महाधर्माध्यक्ष बनाया।

मोन्सिन्योर हेनरिक का जन्म 1 जनवरी 1969 को मालोगेशेस्ज, पोलैंड में हुआ था।

3 जून 1995 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ और  उन्होंने कील्स धर्मप्रांत में प्रेरिताई करना शुरु किया।

‘कैनन लॉ’ में डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने 1 जुलाई 2001 को परमधर्मपीठ की राजनयिक सेवा में प्रवेश किया।

उन्होंने बेलारूस, क्रोएशिया, भारत और बोस्निया हर्जेगोविना में परमधर्मपीठ के प्रतिनिधित्व में काम किया। उन्होंने राज्य सचिवालय के तीसरे खंड, राज्यों के साथ संबंधों के अनुभाग में भी काम किया है।

वे पोलिश, इतालवी, फ्रेंस, अंग्रेजी, क्रोएशियाई, रूसी और स्पानिश भाषायें बोलते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 May 2020, 16:51