संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

दिलों को कैसे जीता जा सकता है?

संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार 19 फरवरी को दो ट्वीट संदेश प्रकाशित कर बतलाया कि दिलों को कैसे जीता जा सकता है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार, 19 फरवरी 2020 (रेई)˸ संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार 19 फरवरी को दो ट्वीट संदेश प्रकाशित कर बतलाया कि दिलों को कैसे जीता जा सकता है।

उन्होंने संदेश में लिखा, ''धन्य हैं वे, जो अपने को दीन-हीन समझते हैं! स्वर्गराज्य उन्हीं का है।" (मती.5˸5) विनम्रता, हृदयों को जीत सकता है, मित्रता बचा सकता है और कई अन्य चीजों को सुलझा सकता है क्योंकि इसके द्वारा लोग अपने गुस्से पर काबू पाते हैं। वे प्रतिक्रिया व्यक्त करने के पहले, मामले को पुनः एक बार सोचते हैं इस तरह संबंधों को पुनः स्थापित किया जा सकता है।"

दूसरे ट्वीट संदेश में उन्होंने कहा, "धन्य हैं वे जो नम्र हैं! वे पृथ्वी पर राज करेंगे।" "पृथ्वी" पर राज करने का अर्थ है हमारे भाई-बहनों की मुक्ति। किसी के हृदय से बढ़कर कोई पृथ्वी नहीं और भाई या बहन के साथ शांति बरकारार रखने से सुन्दर कोई भूमि नहीं है। यह धरती की विरासत है।"

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 February 2020, 17:22