संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

पालघाट धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

संत पापा फ्राँसिस ने पालघाट धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के रुप में धर्माध्यक्ष पीटर कोचुपुरुकाल को अपनी स्वीकृति दे दी।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार,15 जनवरी 2020 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने पालघाट धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के रुप में धर्माध्यक्ष पीटर कोचुपुरुकाल को अपनी स्वीकृति दे दी। भारत में सिरो मालाबार कलीसिया की महाधर्माध्यक्षीय धर्मसभा ने पालघाट धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के रुप में फादर पीटर कोचुपुरुकाल का चुनाव किया।

परिचय

धर्माध्यक्ष पीटर कोचुपुरुकाल का जन्म केरल, पालघाट धर्मप्रांत के मारांगोली में 29 मई 1964 को हुआ था। उन्होंने 1981 में सेमिनरी में प्रवेश किया और 29 दिसम्बर 1990 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद 10 वर्षों तक उन्होंने धर्मप्रांत की पल्लियों में अपनी सेवा देने के साथ-साथ बैंग्लोर के  संत पीटर पोंटीफिकल इंस्टीट्यूट से केनन लॉ में मास्टर की डिग्री हासिल की।

 बाद में उन्होंने मैट्रिमोनियल कोर्ट में भी काम किया, जहां से वह 1997 से 2000 तक बॉन्ड ऑफ डिफेंडर और न्याय के प्रमोटर थे। 2000 में रोम भेजे गए, उन्होंने पोंटिफिकल ओरिएंटल इंस्टीट्यूट में कैनोनिकल ओरिएंटल लॉ में अपना मास्टर और डॉक्ट्रेट की पदवी हासिल की। 2007 में भारत लौटते ही उन्हें न्यायिक विकार नियुक्त किया गया, साथ ही 2010 तक 2013 में वालयार के संत अंतोनी पल्ली के पल्ली पुरोहित नियुक्त किये गये। 2010 से 2013 तक, वे माइनर सेमिनरी के रेक्टर थे, जबकि 2013 से 2016 तक धर्मप्रांत के सलाहकार भी थे। वे मलयालम और अंग्रेजी के अलावा इतालवी और जर्मन बोलते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

15 January 2020, 16:25