'अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस,'  ढाका 'अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस,' ढाका 

भ्रष्टाचार व्यक्ति की गरिमा को कम करता है, संत पापा

संत पापा अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के अवसर पर ट्वीट प्रेषित कर भ्रष्टाचार को रोकने हेतु सभी लोगों को प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 9 दिसम्बर 2019 (रेई) : दुनियाभर में 9 दिसंबर को 'अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस' मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस को मनाते हुए सभी भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता से लड़ाई लड़ने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर संत पापा ने ट्वीट कर भ्रष्टाचार को रोकने हेतु सभी लोगों को  संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया।

 अपने संदेश में उन्होंने लिखा, “भ्रष्टाचार व्यक्ति की गरिमा को कम करता है और सभी अच्छे और सुंदर आदर्शों को चकनाचूर कर देता है। समाज के सभी लोगों को भ्रष्टाचार के कैंसर से लड़ने के लिए एक ठोस प्रतिबद्धता बनाने का आह्वान किया जाता है, जो क्षणिक और आसान मुनाफे के भ्रम में है, वास्तव में यह सभी को प्रभावित करता है।”

31 अक्टूबर 2003 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर 'अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस' मनाए जाने की घोषणा की थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ संपूर्ण राष्ट्र का इस जंग में शामिल होना एक शुभ घटना कही जा सकती है, क्योंकि भ्रष्टाचार आज किसी एक देश की नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की समस्या है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 December 2019, 16:11