चिली का वायुसेना परिवहन विमान चिली का वायुसेना परिवहन विमान  

संत पापा फ्राँसिस ने लापता चिली विमान के लिए प्रार्थना की

संत पापा फ्राँसिस चिली के वायु सेना के परिवहन विमान में 38 लोगों के परिवारों के प्रति अपनी निकटता और चिंता व्यक्त की है जो अंटार्टिका में लापता हो गए हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 11 दिसम्बर 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस चिली के वायुसेना के परिवहन विमान का अंटार्टिका में गायब हो जाने की खबर से दुखित हैं जिसमें 38 लोग सवार थे।

बुधवार को वाटिकन राज्य के सचिव कार्डिनल पिएत्रो परोलिन ने संत पापा की ओर से तार संदेश भेजा। संत पापा ने चिली के लोगों और लापता हुए विमान में सवार लोगों के परिवारों को अपनी आध्यात्मिक निकटता का आश्वासन दिया।

सी-130 हरक्यूलिस में 17 क्रू मेंबर और 21 यात्री थे, जिनमें तीन नागरिक शामिल थे। सोमवार की दोपहर को चिली के पंटागोनिया क्षेत्र के पुंटा एरेनास शहर से अंटार्कटिका के किंग जॉर्ज द्वीप पर एक सैन्य अड्डे के लिए सैन्य सहायता प्रदान करने हेतु उड़ान भरी थी। बीच में विमान से सभी संपर्क टूट गए। खोज और बचाव अभियान चल रहा है।

संत पापा ने अपने संदेश में कहा कि वे प्रार्थना कर रहे हैं कि अनिश्चितता के इस क्षण में प्रभु उन सभी को आशा प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि वे खोज और बचाव कार्यों में शामिल सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उन्होंने प्रभावित सभी लोगों पर अपना प्रेरितिक आशीर्वाद प्रदान किया।

चिली अंटार्टिका पर एक वैज्ञानिक आधार रखता है, जहाँ जलवायु परिवर्तन और चिकित्सा पर अनुसंधान किया जाता है। वहाँ केवल सैन्य विमान यात्रा की संभावनाएं प्रदान करते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 December 2019, 16:00