बंगलादेश अपराध बंगलादेश अपराध 

नैरोबी में पुरोहित की हत्या

केन्या में पुरोहित की हत्या।

दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी

फादर माइकेल मैइगी क्येंगो, माकाकोस धर्मप्रांत के थाथा में सहायक पल्ली पुरोहित का मृत शरीर, एमबू काउंटी में माशांबा नदी के किनारे पाया गया।

विदित हो कि 8 अक्टूबर को 43 वर्षीय पुरोहित माइकेल का अपहरण कर लिया गया था। उन्हें आखिरी बार 8 अक्टूबर को देखा गया था। 11 अक्टूबर को, परिवार के सदस्यों ने पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी।

तहकीकात कर ही पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके पास से लापता पुरोहित का मोबाईल फोन, कार और क्रेडिट कार्ड पाया गया है। पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने पुलिस को वह स्थान दिखलाया जहां पुरोहित की गला घोंटने के उपरांत गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार किये गये 25 साल के माइकल मुथिनी मुतुंगा से फिलहाल पूछताछ जारी है।

मृत पुरोहित माइकेल मैइगी क्येंगो का पुरोहिताभिषेक सन् 2012 में हुआ था और वे थाथा पल्ली में अपनी सेवा दे रहे थे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 October 2019, 17:33