संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

संत पापा का वीडियो संदेश, सागरों की रक्षा का आह्वान

संत पापा फ्रांसिस ने सितम्बर माह में दूसरे वीडियो संदेश को प्रकाशित कर समुद्रों और महासागरों की रक्षा का आह्वान किया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 19 सितम्बर 2019 (रेई)˸ संत पापा फ्राँसिस प्रार्थना की प्रेरिताई हेतु अपने वीडियो संदेश में विश्व के ऐसे क्षेत्रों का चुनाव करते हैं जहाँ मानव परिवार एवं कलीसिया के मिशन को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस पहल को संत पापा की विश्वव्यापी प्रार्थना की प्रेरिताई दल द्वारा जारी रखा जाता है। प्रार्थना की प्रेरिताई की स्थापना 175 वर्षों पहले हुई थी।

सितम्बर माह के इस दूसरे वीडियो संदेश का निर्देशन यन्न अर्थुस बेरत्रंड द्वारा किया गया है। संत पापा ने संदेश में सागरों की रक्षा करने में गंभीर चुनौतियों पर अपना विचार प्रस्तुत किया है। समुद्री फाइटोप्लांकटन ग्रह के ऑक्सीजन का आधा हिस्सा के उत्पादन के लिए जिम्मेदार है अतः हम इसे विश्व का फेफड़ा भी कह सकते हैं। संत पापा इसलिए भी चिंतित है क्योंकि महासागर भारी मात्रा में हमारे ग्रह की जल आपूर्ति करते और विभिन्न प्रकार के जीव जन्तुओं के आश्रय स्थल भी हैं।

संत पापा वीडियो में कहते हुए सुनाई देते हैं, "आज मैं आप लोगों के सामने कुछ कहने जा रहा हूँ जो बहुत महत्वपूर्ण है और जो मेरे हृदय को भारी कर देता है, मैं महासागरों के बारे कहने जा रहा हूँ। महासागर ग्रह के लिए भारी मात्रा में जल आपूर्ति करता है और बहुत तरह के जीव-जन्तु भी इसमें आश्रय पाते हैं। इनमें से कई विभिन्न कारणों से खतरे में हैं। हम इससे सचेत नहीं हैं अथवा जिम्मेदारी लेना नहीं चाहते हैं। आइये हम याद करें कि हर दो में से एक सांस हम समुद्रों से लेते हैं।"

संत पापा ने कहा है कि एक माह पहले मैं मछुवारों के एक दल से मिला था। उन लोगों ने मुझे बतलाया कि पिछले माह उन्होंने 6 टन प्लास्टिक जमा किया, जो सागरों की मौत है और साथ ही सभी प्राणियों की भी मौत। सृष्टि ईश्वर की प्रेम योजना है, मानव के प्रति ईश्वर के प्रेम की अभिव्यक्ति है।

अंतःविषय दृष्टिकोण ही हमारे समुद्रों का प्रबंधन करने में हमें अन्याय के कारण होने वाले खतरों से निपटने हेतु इस महान चुनौती का सामना करने में मदद करेगा। आमघर के साथ हमारी एकात्मता हमारे विश्वास से उत्पन्न होती है। आइये, हम इस माह प्रार्थना करें कि राजनीतिक नेता, वैज्ञानिक और आर्थिक कार्यकर्ता एक साथ काम कर सकें।

संत पापा का विडीयो संदेश

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 September 2019, 16:25