कबूतर छोड़ते हुए संत पापा फ्राँसिस कबूतर छोड़ते हुए संत पापा फ्राँसिस 

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर संत पापा का ट्वीट संदेश

इस दिन को शांति के लिए समर्पित किया गया है। संत पापा ने विश्व शांति को बनाये रखने के लिए दिन-प्रतिदिन काम करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 21 सितम्बर 2019 (रेई) : विश्व शांति दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था कायम रखना। इस दिन संत पापा ने ट्वीट कर विश्व के लोगों को शांति बनाये रखने के लिए अपनी आत्मा और हृदय परिवर्तन  हेतु प्रेरित किया।

संत पापा ने संदेश में लिखा, “शांति आत्मा और हृदय के परिवर्तन पर जोर देती है। यह एक चुनौती है जो दिन-प्रतिदिन नए सिरे से इसपर काम करने की मांग करती है।”

संयुक्त राष्ट्र के द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के खास मौके पर सोशल मीडिया पर भी कई नेताओं ने बधाई दी है। इस साल यह दिन और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2019 में मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की 71वीं वर्षगांठ है। यह दिन लोगों को शांति और सम्मान से जीने का अधिकार देता है। 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 September 2019, 16:26