संत पापा फ्राँसिस विमान में सवार होने से पूर्व लोगों को अलविदा कहते हुए संत पापा फ्राँसिस विमान में सवार होने से पूर्व लोगों को अलविदा कहते हुए 

प्रेरितिक यात्रा से रोम वापसी पर संत पापा का तार संदेश

संत पापा फ्राँसिस मोजाम्बिक, मडागास्कर एवं मॉरिशस की प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर, आज 10 सितम्बर को रोम लौट रहे हैं। उन्होंने अंतानानारिवो से रोम रवाना होते हुए उन सभी देशों को अपना संदेश भेजकर उनकी कुशलता की कामना की जिनके ऊपर से वे पार हो रहे हैं।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

उन्होंने मडागास्कर को संदेश भेजते हुए कहा, "मैं जब मडागास्कर से विदा होकर रोम लौट रहा हूँ तब मैं आपके हार्दिक स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूँ तथा देश पर सर्वशक्तिमान ईश्वर के आशीष की कामना करता हूँ।"   

उसी तरह संत पापा तंजानिया, केनिया, दक्षिणी सुडान, इथोपिया, सूडान, मिस्र, ग्रीस और इटली के ऊपर से उड़ान भरते हुए उन्हें प्रेषित संदेश में कहा, "मोजाम्बिक, मडागास्कर एवं मोरिशस में अपनी प्रेरितिक यात्रा समाप्त करने के बाद रोम लौटते हुए, मैं पुनः आप सभी पर अपनी प्रार्थना एवं ईश्वर की प्रचूर आशीष की कामना करता हूँ।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 September 2019, 15:56