मोज़ाम्बिक  के कलीसियाई कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात मोज़ाम्बिक के कलीसियाई कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात  

मोज़ाम्बिक से मडागास्कर की ओर

मोज़ाम्बिक में यात्रा के प्रथम तीन दिन व्यतीत कर सन्त पापा फ्राँसिस शुक्रवार अपरान्ह मापुतो से मडागास्कर की राजधानी अन्तनानारिवो की ओर प्रस्थान कर रहे हैं, किन्तु इससे पूर्व शुक्रवार प्रातः उन्होंने मापुतो स्थित ज़िम्पेत्तो अस्पताल की भेंट की।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

मापुतो, शुक्रवार, 6 सितम्बर 2019 (रेई, वाटिकन रेडियो): मोज़ाम्बिक में यात्रा के प्रथम तीन दिन व्यतीत कर सन्त पापा फ्राँसिस शुक्रवार अपरान्ह मापुतो से मडागास्कर की राजधानी अन्तनानारिवो की ओर प्रस्थान कर रहे हैं, किन्तु इससे पूर्व शुक्रवार प्रातः उन्होंने मापुतो स्थित ज़िम्पेत्तो अस्पताल की भेंट की।

एड्स रोगियों की प्रेरिताई

मापुतो के ज़िम्पेत्तो अस्पताल का संचालन रोम स्थित काथलिक लोकोपकारी संगठन सन्त इजिदियो द्वारा किया जा रहा है, जिसने गृहयुद्ध के बाद शांति सुलह में मदद की थी। इस अस्पताल में, विशेष रूप से, एड्स रोगियों को उपचार प्रदान किया जाता है।

शुक्रवार अपरान्ह सन्त पापा फ्राँसिस 04 से 10 सितम्बर तक जारी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रवेश करते हुए मडागास्कर के लिये प्रस्थान करेंगे। संत पापा फ्रांसिस ने मोजाम्बिक की अपनी प्रेरितिक यात्रा का समापन मापुतो स्थित राष्ट्रीय स्टेडियम में ख्रीस्तयाग अर्पित करते हुए किया।    

स्थानीय मीडिया

सन् 1988 में सन्त पापा जॉन पौल द्वितीय की मोज़ाम्बिक यात्रा के उपरान्त वाटिकन प्रत्यक्ष रूप से मोजाम्बिक के शांति प्रयासों में शामिल रहा है जिसके चलते राष्ट्र के राजनैतिक अँचलों में काथलिक कलीसिया का प्रभाव अहं रहा है। सन्त पापा फ्राँसिस की वर्तमान यात्रा के दौरान स्थानीय मीडिया ने भी कलीसिया एवं उसके परमधर्मगुरु के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाया। राष्ट्र के लगभग सभी समाचार पत्रों ने सन्त पापा की यात्रा सम्बन्धी रचनात्मक रिपोर्टें प्रकाशित की हैं तथा यह आशा व्यक्त की है कि इस यात्रा से मिले शांति एवं पुनर्मिलन सन्देश को मूर्तरूप प्रदान किया जा सके।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 September 2019, 11:37