महाधर्माध्यक्ष फुलटॉन शीन महाधर्माध्यक्ष फुलटॉन शीन 

संत पापा ने नये ईश सेवकों की धन्य घोषणा को अनुमोदन दिया

सन्त पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार, पाँच जुलाई को कार्डिनल आन्जेलो बेच्चु के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा एक संत एवं 8 धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

उनके नाम इस प्रकार है-

शहीदों के धन्य बर्थोलोमियो (बर्थोलोमियो फेरनांडेस), पुर्तगाल के ब्रागा के दोमिनिकन महाधर्माध्यक्ष। जन्म पुर्तगाल के लिस्बन में 3 मई 1514 को तथा निधन 16 जुलाई 1590 को हुआ था। 

प्रभु सेवक फुलटॉन शीन, वे न्यूपोर्ट के महाधर्माध्यक्ष। उनका जन्म 8 मई 1895 को अमरीका में हुआ था और निधन 9 दिसम्बर 1979 को न्यूयॉर्क में हुआ। वे टेलीविजन एवं रेडियो में प्रवचन के लिए जाने जाते हैं।

प्रभु सेवक एलिया होयेक, अंतियोख के मेरोनाईट प्राधिधर्माध्यक्ष, हॉली फामिली की मेरोनाईट धर्मबहनों के धर्मसंघ के संस्थापक। जन्म 4 दिसम्बर 1843 को लेबनान में एवं निधन 24 दिसम्बर 1931 को लेबनान में ही हुआ।

प्रभु सेवक जोवान्नी वितोरियो फेर्रो, सोमास्का के क्लेरिस्क रेगुलर ऑर्डर के सदस्य एवं रेजो कालाब्रिया–बोवा के महाधर्माध्यक्ष। जन्म 14 नवम्बर 1901 को इटली में तथा निधन 18 अप्रैल 1992 को।

प्रभु सेवक अंजेलो रियेस्को कारबाजो, लिनिसा के धर्माध्यक्ष, मिशनरीस ऑफ चैरिटी संस्था के संस्थापक, जन्म 9 जुलाई 1902 को स्पेन में और निधन 2 जुलाई 1972 को।

प्रभु सेवक लादिसलाओ कोरनिलोविकज़, एक धर्मप्रांतीय पुरोहित। जन्म 5 अगस्त 1884 को पोलैंड में एवं निधन 26 सितम्बर 1946 को।

प्रभु सेवक अंजेलिको लिपानी, फ्रायर माईनर कपुचिन के पुरोहित, प्रभु की फ्राँसिसकन धर्मबहनों के धर्मसंघ के संस्थापक। जन्म इटली में 28 दिसम्बर 1842 को और निधन 9 जुलाई 1920 को।

प्रभु सेविका पवित्र आत्मा की फ्रांचेस्का, सियेना की संत कैथरिन की दोमिनिकन धर्मबहनों के धर्मसंघ की संस्थापिका। जन्म फिलीपींस में 1647 में और निधन मनिली में 24 अगस्त 1711 को।

प्रभु सेवक स्तेफनो पियोत्रो मोरलान्ने, एक लोकधर्मी, मातृ उदारता की धर्मबहनों के धर्मसंघ के संस्थापक। जन्म 22 मई 1772 को फ्राँस में एवं निधन 7 जनवरी 1862 को।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 July 2019, 12:55