ग्वालियर के नये धर्माध्यक्ष जोसेफ थक्कात्तिल ग्वालियर के नये धर्माध्यक्ष जोसेफ थक्कात्तिल 

ग्वालियर के नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

संत पापा ने आगरा महाधर्मप्रांत के फादर थक्कात्तिल को ग्वालियर का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार 3 जून 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने 31 मई को आगरा महाधर्मप्रांत के फादर जोसेफ थक्कात्तिल को मध्य प्रदेश के ग्वालियर धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। फादर थक्कात्तिल वर्तमान में राजस्थान राज्य के भरतपुर में संत पेत्रुस पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं।

नव नियुक्त धर्माध्यक्ष का जन्म 31 मई, 1952 को केरल स्थित त्रिचूर महाधर्मप्रांत के एनामेवु पल्ली में हुआ था। उन्होंने संत लॉरेंस माइनर सेमिनरी, आगरा में दाखिला लिया और फिर संत जोसेफ रीजनल मेजर सेमिनरी, इलाहाबाद में ईशशास्त्र का अध्ययन किया।

25 अप्रैल, 1988 को आगरा महाधर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद उन्होंने आगरा के संत पीटर्स कॉलेज में उप-प्राचार्य के रुप में 1990 तक अपनी सेवा दी।

 1990-1999 तक वे निष्कलंक गर्भाधान महागिरजाघर, आगरा के पल्ली पुरोहित थे। फिर उन्हें तीन साल के लिए नोएडा के संत मरियम पल्ली में पल्ली पुरोहित के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने 2002-2009 के दौरान संत लॉरेंस माइनर सेमिनरी, आगरा के रेक्टर के रूप में और फिर तीन साल के लिए पवित्र हृदय पल्ली, मथुरा के पल्ली पुरोहित के रूप में काम किया।

उन्होंने  2012 से 2018 तक आगरा महाधर्मप्रांत के विकर-जनरल के रूप में और साथ ही निष्कलंक गर्भाधारण महागिरजाघर, आगरा के पल्ली पुरोहित के रूप में सेवा दी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

03 June 2019, 15:44