संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

संत पापा ने इराक की राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकारा

संत पापा फ्राँसिस ने इराक के नये राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 27 अप्रैल 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 27 अप्रैल को वाटिकन में परमधर्मपीठ के लिये इराक की नई राजदूत सुश्री अमल मूसा हुसैन अल-रुवाये का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

नवनियुक्त राजदूत सुश्री अमल मूसा हुसैन का जन्म 16 फरवरी 1958 को हुआ था। वे अविवाहित हैं।

उन्होंने 1983 में बगदाद विश्वविद्यालय से मेडिसिन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बाद में उन्होंने 1996 में बाल रोग में (बगदाद विश्वविद्यालय) विशेषज्ञता हासिल की और 1999 में भाषाओं के महाविद्यालय, बगदाद विश्वविद्यालय से फ्रेंच भाषा में डिग्री प्राप्त की।

नवनियुक्त राजदूत सुश्री अमल मूसा हुसैन ने निम्नलिखित पदों पर अपनी सेवाएं दीं हैं-

- (1983-2004) स्वास्थ्य मंत्रालय में बाल रोग विशेषज्ञ

- (2004) इराक में पहले राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए सर्वोच्च तैयारी समिति के सदस्य

- (2004-2005) अस्थायी इराकी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

- (2005-2006) नेशनल ट्रांजिशन असेंबली के सदस्य

- (2006-2009) इराक के प्रधान मंत्री के कार्यालय में सलाहकार आयोग के उपाध्यक्ष

- (2009) विदेश मंत्रालय के राजदूत

- (2010-2013) मलेशिया में राजदूत

- (2013-2017) ओमान में राजदूत

- (2017-2018) विदेश मंत्रालय में अफ्रीका विभाग के प्रमुख

- (2018) विदेश मामलों के मंत्रालय में एशिया और ऑस्ट्रेलिया विभाग के प्रमुख

- (2019) विदेश मंत्रालय में राजनीतिक योजना सेवा के प्रमुख 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 April 2019, 15:55