मोसूल इराक मोसूल इराक 

मोसूल के नये महाधर्माध्यक्ष को संत पापा की स्वीकृति

संत पापा फ्राँसिस ने मोन्सिन्योर कोरस्पिस्कोपो निज़ार सेम्मान को मोसूल के नये महाधर्माध्यक्ष के रुप में अपनी सहमति दी।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

मोसूल, बुधवार 27 मार्च 2019 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार 27 मार्च को अंताखिया के धर्माध्यक्षीय धर्मसभा द्वारा नव निर्वाचित महाधर्माध्यक्ष कोरस्पिस्कोपो निज़ार सेम्मान को मोसूल के नये महाधर्माध्यक्ष के रुप में अपनी सहमति दी।

 जीवनी विवरण :

नव नियुक्त महाधर्माध्यक्ष निज़ार सेम्मान का जन्म 1 जनवरी 1965 को क्वराकोश (इराक) में हुआ था। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के बाद, उन्होंने चारफेट (लेबनान) सेमिनरी में प्रवेश किया, जहाँ 1986 से 1991 तक उन्होंने "कास्लिक (लेबनान) में "द यूनिवर्सिटे डु सेंट एस्प्रिट” में पढ़ाई पूरी की।

1 नवंबर 1991 को क्वराकोश में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ।

1991 से 1997 तक वे बेरुथ और क्वराकोश के सहायक पल्ली पुरोहित थे।

1997 से 2002 तक उन्होंने पोंटिफ़िकल ओरिएंटल इंस्टीट्यूट (रोम) में अध्ययन किया, जहाँ उन्होंने ओरिएंटल कलीसियाई विज्ञान के संकाय से पूजन-विधि अनुभाग में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

2005 के बाद से वे ग्रेट ब्रिटेन में सीरियाई काथलिक समुदाय के प्रभारी हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

27 March 2019, 16:04