देवदूत प्रार्थना के दौरान बैनर दिखाते विश्वासी देवदूत प्रार्थना के दौरान बैनर दिखाते विश्वासी 

बारी में प्रेरितिक यात्रा की सफलता हेतु प्रार्थना की अपील

संत पापा फ्राँसिस ने देवदूत प्रार्थना के उपरांत बारी की यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने मध्यपूर्वी देशों के लिए प्रार्थना की अपील की तथा विभिन्न दलों का अभिवादन किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

संत पापा फ्राँसिस ने बारी में अपनी प्रेरितिक यात्रा का स्मरण दिलाते हुए कहा, "अगली बार मैं कई कलीसियाओं के धर्मगुरूओं एवं मध्य पूर्व के कई ख्रीस्तीय समुदायों के साथ बारी जा रहा हूँ। हम वहाँ उस क्षेत्र की नाटकीय स्थिति पर एक दिवसीय प्रार्थना एवं चिंतन में भाग लेंगे, जहाँ अभी भी हमारे कई भाई बहनें विश्वास के कारण दुःख झेल रहे हैं। हम वहाँ एक आवाज में कहेंगे, ''तुझ में शान्ति बनी रहे''। (स्तोत्र, 122:8) संत पापा ने इस यात्रा की सफलता हेतु सभी से प्रार्थना का आग्रह किया। 

विश्वासियों का अभिवादन

उसके बाद उन्होंने देश-विदेश से एकत्रित सभी तीर्थयात्रियों एवं पर्याटकों का अभिवादन किया। उन्होंने खास रूप से पुर्तगाल के विश्वासियों, प्रेरितों की रानी परमधर्मपीठीय विश्वविद्यालय के पुरोहितों, पोलैंड की पश्चताप एवं ख्रीस्तीय उदारता की फ्राँसिसकन धर्म बहनों और ईराक के विश्वासियों का अभिवादन किया।  

 जुलाई का महीना येसु के परमपावन रक्त को समर्पित

संत पापा ने पल्ली दलों एवं संगठनों, प्रेरितों की रानी के मिशनरी धर्म बहनों गालियो के युवाओं, पादुवा धर्मप्रांत के युवाओं तथा येसु के परमपावन रक्त के आध्यात्मिक परिवार के सदस्यों का अभिवादन किया जिनके सम्मान में जुलाई महीना को समर्पित किया गया है।  

अंत में उन्होंने सभी से प्रार्थना का आग्रह करते हुए उन्हें शुभ रविवार की मंगलकामनाएँ अर्पित की।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 July 2018, 15:01