कार्डिनल फिलीप नेरी फेर्राओ को कार्डिनल फिलीप नेरी फेर्राओ को  

पोप फ्राँसिस ने कार्डिनल फिलिप नेरी को वाटिकन विभाग का सदस्य नियुक्त किया

संत पापा फ्राँसिस ने 25 अप्रैल को भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीसीबीआई) के अध्यक्ष कार्डिनल फिलीप नेरी फेर्राओ को नवीन सुसमाचार प्रचार हेतु गठित परमधर्मपीठीय विभाग का सदस्य नियुक्त किया।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (सीसीबीआई) : संत पापा फ्राँसिस ने 25 अप्रैल को भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीसीबीआई) के अध्यक्ष कार्डिनल फिलीप नेरी फेर्राओ को नवीन सुसमाचार प्रचार हेतु गठित परमधर्मपीठीय विभाग का सदस्य नियुक्त किया।

नवीन सुसमाचार प्रचार हेतु गठित परमधर्मपीठीय विभाग के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष रिनो फिसिकेल्ला है जिन्हें 2025 जयन्ती वर्ष की तैयारी का कार्यभार सौंपा गया है। इस वर्ष को पवित्र वर्ष के रूप में भी जाना जाता है।

इससे पहले 7 अक्टूबर 2022 को कार्डिनल फेर्राओ वाटिकन के सुसमाचार प्रचार विभाग के सदस्य नियुक्त किये गये थे। संत पापा फ्राँसिस ने 27 अगस्त 2022 को उन्हें कार्डिनल का दर्जा प्रदान किया और उन्हें संता मरिया इन विया का कार्डिनल पुरोहित नियुक्त किया था।

कार्डिनल फिलीप नेरी फेर्राओ का जन्म 20 जनवरी 1953 को हुआ था और उनका पुरोहिताभिषेक 28 अक्टूबर 1979 को हुआ। 20 दिसम्बर 1993 को वे गोवा और दमान के सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए तथा 10 अप्रैल 1994 को धर्माध्यक्षीय अभिषेक प्राप्त किये। 12 दिसम्बर 2003 को वे गोवा और दमान के महाधर्माध्यक्ष नियुक्त हुए। उन्हें चेन्नई में 2019 में आयोजित 31वीं महासभा में भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन का अध्यक्ष चुना गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

25 April 2023, 16:41