2023.02.28नए क्षुद्रग्रहों का नाम तीन जेसुइटों और एक संत पापा के नाम पर रखा गया है 2023.02.28नए क्षुद्रग्रहों का नाम तीन जेसुइटों और एक संत पापा के नाम पर रखा गया है 

नए क्षुद्रग्रहों का नाम तीन जेसुइटों और एक संत पापा के नाम पर रखा गया है

खगोलीय पिंडों का नाम संत पापा ग्रेगोरी अष्टम और जेसुइट पुरोहितों जोहान हेगन, बिल स्टोगर और रॉबर्ट जानूस के सम्मान में रखा गया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बुधवार 01 मार्च 2023 (वाटिकन न्यूज) : 562971 जोहानहैगन, 551878 स्टॉगर, 565184 जानूस और 560974 उगोबोनकोम्पानि। ये वाटिकन ऑब्जर्वेटरी के तीन खगोलविदों और संत पापा ग्रेगोरी अष्टम के नाम पर रखे गए चार क्षुद्रग्रहों के नाम हैं।

संत पापा ग्रेगोरी अष्टम, जिनका नाम उगो बोन्कोम्पानि था। ये वे संत पापा हैं जिनके लिए हम कैलेंडर के सुधार (बाद में ग्रेगोरियन कैलेंडर के रूप में जाना जाता है) और परमधर्मपीठीय खगोलविदों और वेधशालाओं की परंपरा की शुरुआत के लिए एहसानमंद हैं। जिन खगोलविदों के नाम पर तीन खगोलीय पिंडों का नामकरण किया गया है, वे जेसुइट फादर जोहान हेगन हैं वे 1906 से 1930 तक वाटिकन ऑब्जर्वेटरी के निदेशक थे। फादर बिल स्टोगर, कॉस्मोलॉजिस्ट और धर्मशास्त्री हैं  और  फादर रॉबर्ट जानूस वर्तमान में वाटिकन ऑब्जर्वेटरी के स्टाफ हैं।

चार 'प्रसिद्ध' क्षुद्रग्रहों के नाम अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा 7 फरवरी को अपने नवीनतम बुलेटिन में प्रकाशित किए गए थे।

तीन जेसुइट खगोलविदों औक संत पापा ग्रेगोरी अष्टम
तीन जेसुइट खगोलविदों औक संत पापा ग्रेगोरी अष्टम

क्षुद्रग्रह और येसुसमाजी

तीस से अधिक क्षुद्र ग्रह येसुसमाजियों के नाम पर हैं। उनमें से फादर क्रिस्टोफर क्लेवियस, जिन्हें संत पापा ग्रेगोरी अष्टम द्वारा कैलेंडर प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए कमीशन किया गया था - 'उनके' क्षुद्रग्रह को 20237 क्लेवियस कहा जाता है - और फादर जोवान्नी बत्तिस्ता रिच्चोली (1598-1671) जिन्होंने चंद्र नामकरण प्रणाली विकसित की जो आज भी उपयोग की जाती है; उदाहरण के लिए, अब प्रसिद्ध 'सी ऑफ ट्रैंक्विलिटी', जहां अपोलो 11 उतरा था, जिसका नाम उन्होंने अपने नाम पर रखा गया था।

जेसुइटों के नाम पर अन्य क्षुद्रग्रह हैं जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहते थे, जैसे कि फिलीपींस (4866 बैडिलो), पाराग्वे (6438 सुआरेज़), चीन (31124 स्लाविसेक), कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (23443 किकवाया) और अर्जेंटीना (2490 बुसोलिनी)।

स्पेकोला वाटिकाना के खगोलविदों द्वारा कई अन्य क्षुद्रग्रहों का नामकरण किया गया, उनमें से 302849 रिचर्डबॉयल, 119248 कॉर्बली, 14429 कॉइन, 4597 कंसोलमैग्नो, 23443 किकवाया और 11266 माके शामिल हैं।

एक खगोलीय पिंड के नामकरण की प्रक्रिया

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार, किसी विशेष क्षुद्रग्रह (या लघु ग्रह) के नामकरण में कुछ मामलों में दशकों लग सकते हैं।

जब किसी नए लघु ग्रह की खोज की जाती है, तो उसे खोज की तिथि के आधार पर एक अनंतिम नाम दिया जाता है। जब वस्तु की परिक्रमा इस तरह से निर्धारित की जाती है कि इसकी स्थिति का दूर के भविष्य में मज़बूती से अनुमान लगाया जा सकता है, आमतौर पर चार या अधिक बार देखे जाने के बाद, जब यह पृथ्वी के निकट आता है, तो इसे एक निश्चित संख्या दी जाती है और आईएयू के लघु ग्रह केंद्र के उत्तराधिकार में जारी की जाती है।

इस बिंदु पर इसके खोजकर्ता को नाम सुझाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस संबंध में दिशानिर्देश भी हैं: पालतू जानवरों के नाम या व्यावसायिक प्रकृति के नामों की अनुमति नहीं है और व्यक्तियों या घटनाओं के नाम जिन्हें मुख्य रूप से राजनीतिक या सैन्य कारणों से जाना जाता है,  व्यक्ति की मृत्यु के 100 साल बाद ही लिया जा सकता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 March 2023, 16:54