2023.02.13 लेबनान में मध्य पूर्व के काथलिक कलीसियाओं की महाद्वीपीय धर्मसभा सभा का उद्घाटन 2023.02.13 लेबनान में मध्य पूर्व के काथलिक कलीसियाओं की महाद्वीपीय धर्मसभा सभा का उद्घाटन 

मध्य पूर्व के लिए महाद्वीपीय धर्मसभा सम्मेलन लेबनान में शुरु हुआ

मध्य पूर्व में कलीसियाओं के प्रतिनिधियों ने बेरूत में महाद्वीपीय धर्मसभा सभा शुरू किया, जो 18 फरवरी तक चलेगी। सात काथलिक कलीसियाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि इस सप्ताह मध्य पूर्व महाद्वीपीय धर्मसभा सम्मेलन के लिए बेरूत में एकत्रित हुए हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

बेरुत, गुरुवार 16 फरवरी 2023 (वाटिकन न्यूज) : पवित्र भूमि, जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, मिस्र, इराक और अर्मेनिया से (कॉप्टिक, सिरिएक, मैरोनाइट, मेलकाइट, खलदेई, अर्मेनियाई और लैटिन) सात काथलिक कलीसियाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि इस सप्ताह मध्य पूर्व महाद्वीपीय धर्मसभा सम्मेलन के लिए बेरूत में एकत्रित हुए हैं।

सीरिया और तुर्की में भूकंप के पीड़ितों के लिए एक विशेष प्रार्थना के बाद सोमवार, 13 फरवरी को पूर्व के काथलिक धर्माध्यक्षीय परिषद (सीपीसीओ) के महासचिव और धर्मसभा के सामान्य समन्वयक, फादर खालिद अलवान द्वारा बैठक की आधिकारिक शुरुआत की गई।

मध्य पूर्व में कलीसियाओं के लिए सिनॉडल "रोड मैप"

अपनी परिचयात्मक टिप्पणी में, फादर अल्वान ने रेखांकित किया कि मध्य पूर्व में कलीसियाओं को "सिनॉडल रोड मैप" को पालन करना चाहिए।  काथलिक ओरिएंटल धर्माध्यक्षों के 1992 के प्रेरितिक संदेश को याद करते हुए, जिसमें उन्होंने इस क्षेत्र में ख्रीस्तीय उपस्थिति को "एक गवाही और एक संदेश" के रूप में बताया था।

फादर अल्वान के अनुसार, उस संदेश ने मध्य पूर्व में काथलिक कलीसियाओं का मार्ग प्रशस्त किया और "उपस्थिति' शब्द के साथ उनकी पहचान और भविष्य का सारांश दिया।" उन्होंने कहा कि, वह उपस्थिति, "अरबी भाषा और विरासत में, जिसके हम निर्माता हैं और अरब सभ्यता में जिसे हमने स्थापित करने में मदद की है, मसीह और उनकी कलीसिया के उदाहरण का पालन करते हुए, प्रभावी और प्रामाणिक रूप से सन्निहित है।"

लेकिन, यह "बिना किसी भेद या भेदभाव के मनुष्य की सेवा में" एक उपस्थिति है, जो ख्रीस्तीय कलीसियाओं, मुसलमानों, यहूदियों और सद्भावना के सभी लोगों के साथ ख्रीस्तीय एकता वर्धक और अंतर-धार्मिक संवाद एवं सहयोग पर स्थापित है।

अनेकता में एकता

उस दस्तावेज़ के आलोक में, फादर अल्वान ने "भाईचारा और प्रेम की भावना में" साझा करने वाली कई चुनौतियों का समाधान करने के लिए क्षेत्र के ख्रीस्तीय कलीसियाओं को एक साथ काम करने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जो चीज़ उन्हें एकजुट करती हैं वो है - मध्य पूर्व में कठिन राजनीतिक और धार्मिक संदर्भ में उनकी कठिनाइयाँ और आकांक्षाएँ, विशेष रूप से मसीह में उनका विश्वास - जो उन्हें अलग करता है उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है और यह विविधता हमेशा "कलीसिया के संवर्धन का एक स्रोत रही है।”

उन्होंने जोर देकर कहा, "पूर्व में, हम या तो एक साथ ख्रीस्तीय हैं या हम नहीं हैं।"

कार्डि. होलरिक: ''एक साथ चलना'' को व्यवहार में लाना आसान नहीं है

सम्मेलन में धर्माध्यक्षों की धर्मसभा के सोलहवें आम महासभा के समन्वयक कार्डिनल जीन-क्लाउड होलरिक ने 2021-2024 धर्मसभा प्रक्रिया के चरणों को याद किया। लक्समबर्ग के कार्डिनल ने कहा कि उन्हें मध्य पूर्व के लिए महाद्वीपीय धर्मसभा सम्मेलन में उपस्थित होने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने "धर्मसभा की एक लंबी परंपरा" को याद किया।

 उन्होंने कहा, "मेरी इच्छा है कि मैं आपसे सीखूं और इसका अनुभव करूं।"

कार्डिनल ग्रेच: ईश्वर के सभी लोगों की भागीदारी और सुनना

धर्माध्यक्षों के धर्मसभा के महासचिव कार्डिनल मारियो ग्रेच ने हाल ही में प्राग में यूरोपीय आम सभा में भाग लिया था, सम्मेलन के उद्घाटन सभा में कहा कि सिनॉडल प्रक्रिया सबकी भागीदारी है, जो कभी भी ईश्वर के लोगों और धर्माध्यक्षों को प्रतिस्पर्धा में नहीं डालती है, "लेकिन उन्हें एक निरंतर संबंध में रखती है, जिससे दोनों अपना कार्य सम्पन्न कर सकते हैं।"

उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि "सिनॉडल कलीसिया सुनने वाली कलीसिया है", इसे एक आलंकारिक वाक्यांश में कम नहीं किया जा सकता है और न ही किया जाना चाहिए।

कार्डिनल ग्रेच ने जोर देकर कहा, "हम सभी अपने विवेक से, अपना जवाब देने के लिए बुलाए गए हैं: उन लोगों से जो गहराई से आश्वस्त हैं, जो अभी भी संदेह रखते हैं और जो खुले तौर पर असहमत हैं।"

प्राधि. अल-राही: सिनॉडल कलीसिया ईश्वर के वचन को सुनना सीखती है

सोमवार को एक अन्य प्रमुख वक्ता मैरोनाइट कलीसिया के प्राधिधर्माध्यक्ष कार्डिनल बेचारा बुतरोस अल-राही थे, जिन्होंने याद किया कि "एक धर्मसभा कलीसिया के रूप में रहने" की प्रतिबद्धता का अर्थ है, "एक कलीसिया जो ईश्वर के वचन को सुनना सीखती है," और जीने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करती है, समय के संकेतों को पढ़ते हुए, दुनिया के लिए अपने मिशन को नवीनीकृत करती है।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

16 February 2023, 09:13