प्रवासियों का खतरनाक नाव में समुद्री यात्रा प्रवासियों का खतरनाक नाव में समुद्री यात्रा  

खतरनाक प्रवासी नौकाओं को रोकने का आह्वान

खतरनाक नाव में प्रवासियों की समुद्री यात्रा यूरोपीय संघ के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

दिलीप संजय  एक्का-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (रेई) पांच भूमध्यसागरीय देशों ने यूरोपीय संघ की सीमा एजेंसी फ्रोंटेक्स से आग्रह किया है कि वे तीसरे देशों के अंदर काम करना शुरू में मदद करें विशेष कर मानव तस्करों से प्रवासियों के जीवन को बचाने में, जिससे खतरनाक नाविक यात्राओं के द्वारा प्रवासियों के जीवन को खतरे में डालने से रोका जा सके।

पांच भूमध्यसागीरय देशों ने यूरोपीय संघ की सीमा एजेंसी फ्रोंटेक्स से निवेदन किया है कि वे मानव तस्करों में हाथ में पड़ने वाले प्रवासियों के जीवन की सुरक्षा करें जो खतरनाक नावों की  यात्रा कर जोखिमों का शिकार हो रहे हैं।

प्रवासियों से भरे जीर्ण-शीर्ण, जर्जरित नाव जो समुद्र में चलने लायक नहीं है, जिस पर प्रवासी भारी-भरकम मात्रा में यात्रा करने को वाध्य हैं, भूमध्यसागरीय क्षेत्र की सरकारों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

साइप्रस में आयोजित एक बैठक के बाद जारी किये गये एक बयान में, इटली, स्पेन, यूनान, माल्टा और साइप्रस से मिलकर मेड-5 समूह के मंत्रियों ने, “शरणार्थी और प्रवास प्रबंधन के संबंध” में एक उचित यूरोपीय प्रणाली अपनाने पर सहमति जताई है।

बैठक की मेजबानी करने वाले साइप्रस के आंतरिक मंत्री ने कहा कि शरण की चाह रखने वाले द्वीपों की आबादी इसमें चार प्रतिशत का हिस्सा रखती है। इस बीच, दो यूनान द्वीपों के तट पर एक तलाशी अभियान खतरनाक मौसम के कारण स्थगित होने के बाद फिर से शुरू किया  गया है। खोज बुधवार को प्रवासियों को ले जा रहे दो नावों के डूबने के बाद हुई है।

शुक्रवार की रात, बचाव दल ने तुर्की के तट से कुछ दूर लेसवोस के एजियन द्वीप के पास पानी से 18 शव निकाले। यूनान ने तुर्की पर मानव तस्करों को रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

10 October 2022, 16:36