चेन्नई के संत थोमस गिरजाघर में क्रिसमस मिस्सा में प्रार्थना करते विश्वासी चेन्नई के संत थोमस गिरजाघर में क्रिसमस मिस्सा में प्रार्थना करते विश्वासी 

भारत: क्रिसमस समारोह के दौरान ख्रीस्तियों के खिलाफ बर्बरता का कार्य

बढ़ते सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत में क्रिसमस महोत्सव ईसाई विरोधी घटनाओं की एक श्रृंखला से प्रभावित हुआ है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

नई दिल्ली, बुधवार 29 दिसम्बर 2021 (वाटिकन न्यूज) : भारत में ख्रीस्तियों के प्रति शत्रुता और असहिष्णुता की घटनाओं की एक श्रृंखला में नवीनतम, हरियाणा में एक गिरजाघऱ के प्रवेश द्वार पर येसु की एक मूर्ति को अज्ञात लोगों द्वारा क्रिसमस के दिन तोड़ दिया गया था।

मुक्तिदाता की मूर्ति नष्ट

अंबाला में होली रेडीमर काथलिक गिरजाघऱ में शाम को तोड़-फोड़ की गई। उस समय तक नवीनतम कोविद-19 लहर का मुकाबला करने के लिए लगाए गए कर्फ्यू के कारण 187 साल पुराने गिरजाघर को बंद कर दिया गया था। अगली सुबह मुक्तिदाता येसु की मूर्ति टूटी हुई पाई गई। इसके बाद दो अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है, जो आसपास की दीवार पर चढ़ते सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे।

कर्नाटक में गिरजाघर में तोड़फोड़

पिछली घटना में कर्नाटक राज्य के चिक्कबल्लापुर जिले में एक 160 साल पुराने काथलिक गिरजाघऱ में 22 दिसंबर की सुबह तोड़फोड़ की गई थी। बेंगलुरू से लगभग 65 किलोमीटर दूर सुसईपाल्या में संत जोसेफ गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर जोसेफ अंतोनी दानियल ने फादेस एजेंसी को बताया कि अज्ञात लोगों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे गिरजाघर में प्रवेश किया और पवित्र वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया। फादर जोसेफ ने शिकायत दर्ज कर ली है और पुलिस जांच कर रही है।

धार्मिक अल्पसंख्यकों (ख्रीस्तियों और मुसलमानों) के कड़े विरोध के बीच, स्थानीय सरकार द्वारा 21 दिसंबर को एक नया धर्मांतरण विरोधी विधेयक पेश करने के बाद हाल ही में राज्य में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है।

अन्य घटनाएं

क्रिसमस के उत्सव के दौरान भारत के अन्य हिस्सों में धार्मिक असहिष्णुता के अन्य कार्य भी हुए। हरियाणा राज्य के एक अन्य शहर गुरुग्राम में, दक्षिणपंथी कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले समूह ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पटौदी में एक गिरजाघर के परिसर में कथित रूप से घुसकर नारेबाजी करते हुए प्रार्थना को बाधित किया।

असम में, भीड़ ने 25 दिसंबर को कछार जिले में क्रिसमस समारोह को बाधित कर दिया, उनका नारा था कि हिंदुओं को उनकी मदद नहीं चाहिए। दस दिन पहले अज्ञात लोगों ने असम राज्य के एक गांव में एक काथलिक गरजाघर में प्रवेश कर तोड़फोड़ की थी।

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में हिंदू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ख्रीस्तीय मिशनरियों पर बच्चों को उपहार-वितरण का सहारा लेकर ख्रीस्तीय धर्म फैलाने का आरोप लगाते हुए सांता क्लॉज का पुतला जलाया।

ख्रीस्तियों के अधिकारों की वकालत करने वाले एक भारतीय प्रोटेस्टेंट संगठन ने  क्रिसमस उत्सव से पहले ही आंतरिक मंत्री राजनाथ सिंह को संबोधित करते हुए एक पत्र भारत सरकार से उनके समारोहों के दौरान ख्रीस्तियों के लिए सुरक्षा प्रदान करने की अपील की थी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 December 2021, 15:29