प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

पीटर की पेंस: दूसरों की मदद करने के लिए संत पापा की मदद करना

महामारी के इस समय में, सबसे अधिक वंचित परिस्थितियों में रहने वाली आबादी पर ध्यान देने के साथ, जरूरतों और आपात स्थितियों का जवाब देने के लिए कई हस्तक्षेप किए गए हैं। लेकिन रोम के धर्माध्यक्ष के दान के लिए वार्षिक संग्रह भी दुनिया भर की कलीसियाओं को एकता, शांति और सुसमाचार की घोषणा की सेवा में उनका समर्थन देता है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 26 जून 2021 (वाटिकन न्यूज) : आइए, हम दूसरों की मदद करने के लिए संत पापा की मदद करें। अगले कुछ दिनों में, विशेष रूप से काथलिक पंचाग अनुसार २७वें रविवार  और मंगलवार २९ जून, जो कि संत पेत्रुस और संत पौलुस का पर्व है, के बीच दुनिया भर की कलीसिया पीटर की पेंस के लिए धन एकत्र करेंगे, जो रोम के धर्माध्यक्ष (संत पापा) को समर्थन देने का पारंपरिक दान संग्रह है। रोमी कार्यालय के माध्यम से दुनिया का कलीसियाओं के लिए उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। पीटर्स पेंस वेबसाइट के माध्यम से, पूरे वर्ष सीधे दान करना भी संभव है।

पीटर्स पेंस वेबसाइट में हम पढ़ते है, "इस संकट के समय कलीसिया से जुड़े होने और एकता के प्रतीक के रूप में संत पापा के लिए प्यार का एक ठोस संकेत को प्रकट करने की अधिक आवश्यकता है। यहां तक ​​कि सबसे छोटा दान भी संत पापा फ्राँसिस को उनकी शिक्षण गतिविधियों, सार्वभौमिक कलीसिया की सहायता और मार्गदर्शन करने में मदद करेगा।"

पीटर के पेंस फंड के उदार पहल और आपातकालीन स्थितियों में सहायता के लिए विशिष्ट उपयोग के उदाहरण यहां पीटर की पेंस वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। पीटर के पेंस के फंड का इस्तेमाल कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की मदद के लिए भी किया गया है।

हम अभी भी मार्च में संत पापा की इराक प्रेरितिक यात्रा की याद करते हैं। पीटर के पेंस के माध्यम से, इराकी आबादी के लिए कुछ सहायता प्रदान की गई थी।

पीटर का पेंस संग्रह परमधर्मपीठ के सहयोगियों के माध्यम से विश्वव्यापी कलीसिया और दुनिया में शांति की सेवा में संत पापा के मिशन को सुनिश्चित करने के लिए भी कार्य करता है।

परमधर्मपीठ के प्रत्येक विभाग में उनके द्वारा की जाने वाली विशिष्ट सेवाओं और प्राप्त धन के उपयोग के बारे में बताया गया है।

पीटर के पेंस को दान https://www.obolodisanpietro.va/en.html पर किया जा सकता है

या IOR बैंक में स्थानांतरण द्वारा:

यूरो में स्थानान्तरण के लिए IBAN VA78001001000000019887028

अमेरिकी डॉलर में स्थानान्तरण के लिए IBAN VA51001001000000019887029।

पीटर के पेंस कार्यालय से ई-मेल obolo@spe.va के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है, या मेल द्वारा संपर्क किया जा सकता है: Ufficio Obolo, Segreteria per l'Economia, 00120 Città del Vaticano।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 June 2021, 15:57