लागोस के समुद्र तट पर प्लास्टिक बोतलों को जमा करते स्वयंसेवक लागोस के समुद्र तट पर प्लास्टिक बोतलों को जमा करते स्वयंसेवक 

बोमाडी के धर्माध्यक्ष द्वारा सरकार से तेल रिसाव को रोकने की अपील

नाइजीरिया के डेल्टा में पर्यावरणीय आपदा, कई निवासियों की मृत्यु, साथ ही जलीय जीवों का विनाश को देखते हुए बोमाडी के धर्माध्यक्ष ने सरकार से तेल रिसाव को रोकने की मांग की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

नाइजीरिया, सोमवार, 05 अप्रैल 2021 (वीएनएस) : काथलिक न्यूज सर्विस के रिपोर्ट अनुसार बोमाडी के धर्माध्यक्ष हैसिन्थ इग्बेबो ने नाइजीरियाई सरकार को जहाजों से तेल फैलने से रोकने के लिए और तेल ड्रिलिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाले रसायनों को बंद करने की मांग की है, जो नाइजर के डेल्टा क्षेत्र में वर्षों में कई निवासियों की मृत्यु, साथ ही जलीय जीवों का विनाश का कारण बना हुआ है।

धर्माध्यक्ष ने कहा, "कैंसर लोगों को मार रहा है", इसलिए हमें "इसके बारे में कुछ करना चाहिए और विभिन्न कंपनियों के इन नावों और जहाजों की गतिविधियों को नियंत्रित करना चाहिए," जो कच्चे तेल को एगेज के बंदरगाह तक पहुंचाकर पानी को प्रदूषित करता है।

समुदायों का दौरा

धर्माध्यक्ष हैसिन्थ ने नदी के किनारे रहने वाले विभिन्न समुदायों का दौरा करने के बाद मार्च के अंत में यह बात की। इन यात्राओं के दौरान वे यह पता लगाने में सक्षम थे कि किस तरह तेल कंपनियों की गतिविधियों ने क्षेत्र के लोगों का जीवन दयनीय बना दिया है, मछली पकड़ने के जाल को नष्ट करता है  और पानी को प्रदूषित करता है। वास्तव में, ऐसे कई लोग हैं जो यहां "मछली पकड़ने और अन्य जलीय जीवों का शिकार करके" अपना जीवनयापन करते हैं।

विकास और रोजगार के अवसर

बोमाडी के धर्माध्यक्ष ने तेल कंपनियों पर स्थानीय निवासियों के प्रति असंवेदनशील होने और उन्हें डराने के लिए सैन्य कर्मियों का उपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से अपील की कि वे एगेज डीप पोर्ट को पूर्ण विकसित बंदरगाह में परिवर्तित करें, जिससे विकास और रोजगार के अवसर पैदा हो सकें। यह वास्तव में नैतिक रूप से गलत है कि इस क्षेत्र का विकास किये बिना इसका उपयोग केवल कच्चे तेल के निर्यात के मार्ग के रूप में किया जाता है। "ओजोबो से लेकर अयाकोरमो तक 100 से अधिक समुदाय हैं, जिनके पास राष्ट्र का धन होने के बावजूद पीने का पानी, बिजली या सड़क नहीं है।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 April 2021, 14:43