विश्व युवा दिवस 2023 के लिए आधिकारिक गीत जारी

विश्व युवा दिवस 2023 के लिए कथानक गीत "हा प्रेस्सा नो एर" कुँवारी मरियम का अपनी कुटुम्बनी एलिजाबेथ से मिलने जाने और येसु के जन्म के संदेश पर गाब्रिएल दूत को "हाँ" से उत्तर देने की याद दिलाता है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 27 जनवरी 2021 (रेई)- पुर्तगाल के लिस्बन में आगामी विश्व युवा दिवस 2023 के आधिकारिक कथानक गीत का विमोचन बुधवार को किया गया। दो साल पहले इसी दिन संत पापा फ्रांसिस ने विश्व युवा दिवस 2023 के लिए नये स्थान की घोषणा की थी।

"हा प्रेस्सा नो एर" (हवा में एक दौड़) शीर्षक का गीत विश्व युवा दिवस 2023 की विषयवस्तु से प्रेरित है˸ "मरियम पहाड़ी प्रदेश में यूदा के एक नगर के लिए शीघ्रता से चल पड़ी।" (लूक.1,39) यह कुँवारी मरियम के "हाँ" तथा अपनी कुटुम्बनी एलिजाबेथ के पास शीघ्रता से जाने की याद दिलाती है जो गर्भवती थी।  

गीत के विमोचन के साथ जारी वक्यव्य में कहा गया है कि युवाओं को नियंत्रण दिया जाता है कि इस गीत को गाकर जब वे माता मरियम के साथ अपनी पहचान को व्यक्त करेंगे तो वे अपने आपको सेवा के लिए, मिशन के लिए एवं विश्व में परिवर्तन लाने के लिए उदार बना सकें।

गीत दो संस्करणों में रिकॉर्ड किया गया है पहला पुर्तगाली में और दूसरा अंतरराष्ट्रीय संस्करण में जिसमें पुर्तगाली, अंग्रेजी, स्पानी, फ्रेंच और इटालियन।

कई लोगों के बीच से चुना गया

विश्व युवा दिवस 2023 का कथानक गीत फादर साओ पाओलो वाज के द्वारा लिखा गया है जबकि संगीत को पेद्रो फेर्रेइरा नाम के शिक्षक एवं संगीतकार के द्वारा रचा गया है दोनों ही व्यक्ति पुर्तगाल के कोइमब्रा धर्मप्रांत के हैं।

"हा प्रेस्सा नो एर" को कानूनी उम्र के पुर्तगाली लोगों की भागीदारी के लिए खुली एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के माध्यम से चुना गया था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पोप फ्रांसिस द्वारा निर्धारित विश्व युवा दिवस 2023 की विषयवस्तु से प्रेरणा लेना था जो सुसमाचार प्रचार एवं पुर्तगाली संस्कृति पर प्रकाश डालता है।

100 से अधिक प्रवेश स्थानीय संगठन समिति (एलओसी) में भेजे गये थे जिनको कला की निर्णायक समिति एवं संगीत प्रोफेसरों के द्वारा मूल्यांकन किये गये। उत्पादन की प्रक्रिया 2021 में पूरे देश के युवाओं की भागीदारी के साथ पूरी हुई, जिसमें अंतिम रिकॉर्डिंग में कुछ ऐसे प्रतिभागी भी शामिल हुए जो प्रतियोगिता में चयनित नहीं हुए थे।

एक गीत, अनेक लोगों को एक साथ लाने के लिए

कथानक गीत के लेखक ने जोर दिया है कि "गीत से पहले मेलोडी बनायी गई।"

41 वर्षीय पेद्रो फेर्रेइरा ने माधुर्य उत्पन्न की, समुदाय बनाने के लिए पियानो के साथ छोटे कमरे में समूह को मन में रखा। पल्ली बैंड के अपने दूसरे संगीत दल के साथियों के साथ फेर्रिइरा ने फादर जो पौलो वाज को बोल लिखने को कहा।

51 वर्षीय फादर वाज याद करते हैं कि अपने हाथ में गिटार लिये, माधुर्य को बदले बिना ही उन्होंने लिखना शुरू किया।

संगीत की शैली राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मांग के अनुसार लोकप्रिय, प्रफुल्ल, युवा, सीखने और अनुवाद करने एवं मेल बिठाने में आसान है। फेरेइरा का कहना है कि संगीतकार कार्लोस गार्सिया, जो संगीत व्यवस्था के पीछे थे, उसने गीत की संरचना या रूप को नहीं बदलने का उल्लेखनीय काम किया, इसे विशिष्ट रूप से समृद्ध बनाया। फेर्रेइरा पुर्तगाली बैंड "एनाक्विम" के संस्थापक हैं।

फादर वाज याद करते हैं कि पुर्तगाली संस्करण की विषयवस्तु : "मरियम उठी और शीघ्रता से चल पड़ी।" (लूक.1,39) इसने उन्हें माता मरियम के साथ खुद के संबंध का पुनः अवलोकन करने में मदद दिया और उसके बाद गीत की रचनात्मक प्रक्रिया "प्रार्थना का बहुत गहरा समय" बन गया।

अधिक जानकारी के लिए, आप विश्व युवा दिवस 2023 की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 January 2021, 14:32