नाइजीरिया के ख्रीस्तीय नाइजीरिया के ख्रीस्तीय 

30 अगस्त को शांति के लिए प्रार्थना करें, नाइजीरियाई धर्माध्यक्ष

नाइजीरिया के धर्माध्यक्षों ने 30 अगस्त को शांति हेतु प्रार्थना करने का आह्वान किया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

नाइजीरिया, बृहस्पतिवार, 29 अगस्त 2019 (रेई)˸ काथलिक धर्माध्यक्षों ने एक प्रेरितिक पत्र प्रकाशित कर सभी विश्वासियों को शांति हेतु प्रार्थना करने का आह्वान किया है। 

उन्होंने कहा है कि जनता दो प्रकार की आग के बीच है एक ओर राजनीतिज्ञों एवं सैनिकों का शोषण है तथा दूसरी ओर कानून स्थापित करने वाली संस्था।

दृढ़ बने रहो, डरो मत

धर्माध्यक्षों ने लिखा, "जनता असहनीय कष्ट झेल रही है। दृढ़ बनें और नहीं डरें। हरेक दिन हम पूरे देश में अपहरण, बलात्कार, जातिगत भेदभाव, जमीन पर कब्जा, हत्या और लोगों की जीविका को नष्ट किये जाने की हृदय विदारक घटनाएँ सुन रहे हैं। हम जनता द्वारा चुने गये अधिकारियों तथा सैनिकों पर व्यर्थ आशा लगाये हुए हैं कि वे हमारे नागरिकों की रक्षा करेंगे जैसा कि संविधान में कहा गया है।"  

युवा बेरोजगारी

धर्माध्यक्षों ने गौर किया है कि दूसरी खतरनाक परिस्थिति है युवा बेरोजगारी जिसके  अनेक युवा जल्द से जल्द पैसा कमाने की कोशिश करते हैं और  कई बार उन्हें अपना जीवन भी गँवाना पड़ता है। अतः धर्माध्यक्षों ने विश्वासियों अपील की कि वे अपने विश्वास में दृढ़ बने रहें और सब कुछ ईश्वर को समर्पित करें जो हमारे लिए शक्ति के स्रोत हैं। उन्होंने विश्वासियों को चेतावनी भी दी है कि वे ख्रीस्तियों के उदार और मैत्रीपूर्ण व्यवहार को दुषित न करें।       

सरकार द्वारा नागरिकों की रक्षा

उन्होंने कहा है कि नाइजीरिया की सरकार और इसके नेताओं को प्रत्येक नाइजीरियाई नागरिक की रक्षा के लिए उनके संवैधानिक दायित्व को मानना चाहिए चाहे वे किसी भी धर्म या जाति अथवा पृष्ठभूमि के क्यों न हों। अन्यथा नाइजीरिया की राष्ट्रीय एकता अर्थहीन एवं बेकार हो जायेगी। जहाँ सरकार लोगों की रक्षा करने में असफल होगी वहाँ नागरिक अपनी रक्षा स्वयं करने लगेंगे।

30 अगस्त शांति के लिए प्रार्थना दिवस

धर्माध्यक्षों ने प्रेरितिक पत्र में ख्रीस्तियों से अपील की है कि वे जागते रहें और प्रार्थना करते रहें ताकि ख्रीस्तीय मूल्यों को बढ़ावा दिया जा सके एवं घृणा, भ्रष्टाचार और हिंसा का सामना किया जा सके।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

29 August 2019, 16:54