संत जोसेफ पल्ली के फादर क्लाउड ग्राउ संत जोसेफ पल्ली के फादर क्लाउड ग्राउ  

कनाडा में मिस्सा के दौरान पुरोहित को छुरा मारा गया

कनाडा में मॉन्ट्रियल के संत जोसेफ गिरजाघर में 22 मार्च की सुबह मिस्सा के दौरान 77 वर्षीय फादर क्लाउड ग्राउ को चाकू मार दिया गया। वे अस्पताल में हैं और खतरे से बाहर हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

मॉन्ट्रियल, शनिवार 23 मार्च 2019 (रेई) : मॉन्ट्रियल के महाधर्माध्यक्ष क्रिस्टियन लेपीने ने एक संदेश में कहा कि संत जोसेफ पल्ली के फादर क्लाउड ग्राउ पर शुक्रवार सुबह उस समय चाकुओं से हमला किया गया जब वह सामूहिक रूप से पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान कर रहे थे। फ़ादर गाउर को चोटों का सामना करना पड़ा, हालांकि, ईश्वर का शुक्र है कि उनका जीवन खतरे में नहीं है। वे अस्पताल में हैं।

 22 मार्च की सुबह काथलिक टेलीविज़न नेटवर्क पर प्रसारित सुबह 8:30 बजे के पवित्र मिस्सा में, एक आदमी काला कपड़ा पहने और एक सफेद बेसबॉल टोपी पहने हुए वेदी की ओर गया। फादर क्लाउड ग्राउ की ओर दौड़ते हुए उस आदमी ने एक मोमबत्ती को ढ़केलते हुए पुरोहित को दो बार चाकू से वार किया। फादर जमीन पर गिर गये। फिर, अचानक लोगों ने प्रतिक्रिया की और गिरजाघर के सामने की ओर भागे। एन वक्त पर सुरक्षा गार्डों ने हमलावर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

महाधर्माध्यक्ष ने कहा, “मैं उनके परिवार, संत क्रॉजिक्स धर्म समुदाय, संत जोसेफ पल्ली समुदाय, स्वयंसेवकों और कर्मचारियों को अपना समर्थन प्रदान करता हूँ।“ इस मानवीय त्रासदी में वहाँ मौजूद सभी विश्वासियों और अन्य लोगो के बारे में भी सोच रहा हूँ, क्योंकि इस दुर्घटना ने सभी को छुआ है। शांति के लिए समर्पित जगह पर हुई हिंसा के कृत्य से हम सभी स्तब्ध हैं।

हम जानते हैं कि विभिन्न धर्मों के पूजा स्थल हिंसा के निशाने में  हैं। हम शांति और प्रेम के मार्ग पर चलते रहना चाहते हैं, यह विश्वास करते हुए कि हम प्रार्थना और भलाई के साथ बुराई को दूर कर सकते हैं। (रोम 12:21)

मैं विशेष रूप से फ्रंट-लाइन कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ, जिन्होंने हिम्मत से फादर ग्राउ की रक्षा की है। मैं पुलिस को उनकी शीघ्र प्रतिक्रिया, चिकित्सा कर्मियों और उनके मूल्यवान समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूँ।

मैं सभी को प्रार्थना और शांत रहने के लिए कहता हूँ। मैं सभी विश्वासियों को उनके गिरजाघरों में एक साथ अपनी प्रार्थना और पूजन विधियों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ।

आइए, हम संत जोसेफ से प्रार्थना करें और शांति में विश्वास करें।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 March 2019, 17:02