वियतनाम में भारी बाढ़ वियतनाम में भारी बाढ़ 

काथलिक धर्मप्रांतों द्वारा उतरी वियतनाम के बाढ़ पीड़ितों को सहायता

23 जुलाई और 6 अगस्त के बीच लगातार बारिश ने उत्तर-मध्य वियतनाम को तबाह कर दिया है। कई स्थानों में पुल टूट गये और अनेक घर गिर गये हैं। फसल पानी में डूब गई। अब तक, मौत की संख्या 28, और 11 लापता हैं। छोटे पर्वत समुदाय के लोग कठिनाई में हैं उनके लिए खाने-पीने की वस्तुएँ उपलब्ध नहीं हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

हनोई, बुधवार 8 अगस्त 2018 (एशिया न्यूज) : वियतनाम में बाढ़ ने कई लोगों को मार दिया है, कुछ क्षेत्रों में संपत्ति और फसलों को गंभीर नुकसान हुआ है। देश के उत्तरी-मध्य प्रांतों में 23 जुलाई और 6 अगस्त के बीच 28 लोग मारे गए और 11 गायब हो गए।

कारितास के निदेशक फादर पॉल नगुएन ने गत महीने से हिंग होआ धर्मप्रांत के काथलिकों और धर्मसंघियों से अपील की है कि वे भोजन पीने का पानी दवाई, स्वास्थ्य सामग्री वगैरह खरीद कर बाढ़ पीड़ितों के लिए चाहें वे काथलिक या गैर-काथलिक हो, सभी की मदद करें।

हिंग होआ धर्मप्रांत, जिसमें नौ उत्तरी प्रांतों और सून ताई शहर शामिल हैं जहाँ की आबादी लगभग 250,000 है, सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, पहाड़ी वनों की कटाई और बारिश की वजह से जलविद्युत संयंत्रों द्वारा बांध के पानी को खोल देने की वजह से इस क्षेत्र में लोग ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

बान टीयू गांव के प्रमुख श्री वान ह्यूएन  ने  बताया कि "यह पहली बार है कि लोग यहां ऐसी कठिन परिस्थिति में जी रहे हैं। पहले मैंने देखा कि पानी का प्रवाह बहुत छोटा था। फिर, पानी तरंगों में बहने लगा। पांच मिनट बाद, पानी लगातार बढ़ने गया। जब मुझे खतरे का आभास हुआ और मैंने लोगों को बचने के लिए चिल्लाया। केवल एक घंटे बाद, लगभग दस मीटर ऊंची विशाल बाढ़ ने  कई घरों को ढह दिया।"

हिंग हुआ धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष आन फोग न्युयेन ने 27 जुलाई 2018 को एक छोटे पहाड़ी पल्ली, और लाओ काई पल्ली, ताआ फोइ मिशन क्षेत्र और सूंग क्षेत्र के दूर दराज गरीब काथलिक समुदायों का दौरा किया । वहाँ के निवासियों, काथलिकों और अन्य लोगों से बातें करते हुए, उन्होंने उन्हें किसी भी तरह से स्थिर बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

08 August 2018, 17:17