मानव बंधुत्व के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस का पोस्टर मानव बंधुत्व के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस का पोस्टर 

मानव बंधुत्व के लिए 2022 जायद पुरस्कार हेतु नामांकन खुला

मानव बंधुत्व पर उच्च समिति ने मानव प्रगति और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने हेतु काम करनेवालों को पहचान देने के लिए मानव बंधुत्व के लिए 2022 जायद पुरस्कार हेतु नामांकन को खोल दिया है।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

मानव बंधुत्व के लिए जायेद पुरस्कार की शुरूआत 2019 में, संत पापा फ्रांसिस के संयुक्त अरब अमीरात में अल अजहर के ग्रैंड इमाम के साथ ऐतिहासिक मुलाकात के जवाब में की गई थी।   

जायद पुरस्कार उन व्यक्तियों और संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्रदान करने हेतु दी जाती है जिन्होंने मानव प्रगति और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की सुविधा में गहरा योगदान दिया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मानव बंधुत्व की उच्च समिति ने गुरुवार, 1 जुलाई को 2022 पुरस्कार के लिए नामांकन खोला।

आशा के स्तम्भ

नामांकन सरकार या संसद के सदस्यों, वर्तमान या पूर्व राष्ट्राध्यक्षों, सर्वोच्च न्यायालय के अध्यक्षों, संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों, अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों के प्रमुखों, विश्वविद्यालय के अध्यक्षों और प्रभावशाली हस्तियों, आध्यात्मिक नेताओं या बुद्धिजीवियों के द्वारा किया जा सकता है।

उच्च समिति के सदस्य एवं जायेद पुरस्कार के पूर्व विजेता भी नामांकन कर सकते हैं जिन्हें वे "मानवता के लिए आशा की किरण" के रूप में, उनकी सेवा के लिए योग्यता की मान्यता मानते हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस वर्ष के पुरस्कार का शुभारंभ "हमारी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो कोविड -19 महामारी के कारण बढ़ी हुई पीड़ा और असमानता से उबर रही है।"

मानव बंधुत्व दिवस

नामांकन 1 दिसंबर 2021 तक खुले हैं। जायद पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं की घोषणा 4 फरवरी 2022 को की जाएगी, जो अबूधाबी में प्रोफेसर अहमद अल-तैयब के साथ पोप फ्रांसिस की मुलाकात की वर्षगांठ का प्रतीक है।

इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

पुरस्कार के विजेता - जिसका नाम संयुक्त अरब अमीरात के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के सम्मान में रखा गया है - उन्हें 1 मिलियन डॉलर का पुरस्कार मिलेगा।

पिछले विजेता

नामांकन आधिकारिक वेबसाइट https://zayedaward.org/ के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं।

प्रथम जायद पुरस्कार के विजेता संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और आईएमएडी एसोसिएशन के संस्थापक और चरमपंथ के खिलाफ कार्यकर्ता, लतीफा इब्न ज़ियातेन थे।

2021 के पुरस्कार प्राप्त करने पर, गुटेरेस ने कहा था कि जायेद पुरस्कार उन्हें "मानव एकता और वैश्विक शांति के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता" को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।

इब्न ज़ियातेन ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें "प्यार, सहिष्णुता और मानव बंधुत्व के लिए" लड़ाई जारी रखने में मदद करेगा।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 July 2021, 16:32