विमान से उतरती हुई राष्ट्रपति मोइस की पत्नी श्रीमति मार्टिना मोइस विमान से उतरती हुई राष्ट्रपति मोइस की पत्नी श्रीमति मार्टिना मोइस 

मार डाले गए हाईटियन राष्ट्रपति की पत्नी देश लौटीं

मारे गए हाईटियन राष्ट्रपति, जोवेनल मोइज़ की पत्नी, धैर्य और साहस दिखाते हुए हैती लौटी हैं। हत्या की जानकारी मिलने पर, संत पापा फ्राँसिस हाईटियन धर्माध्यक्षों के साथ राष्ट्र में हिंसा के चक्र को समाप्त करने की अपील में शामिल हुए।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

पोर्ट अउ प्रिंस, सोमवार 19 जुलाई 2021(वाटिकन न्यूज) : मारे गए राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की पत्नी हैती लौट आई हैं। संकट के कारण उसकी वापसी अघोषित थी, स्थिति अनिश्चित और अस्थिर बनी हुई है।

श्रीमति मार्टिना मोइज़ एक गोफन में अपनी एक भुजा के साथ, बुलेट प्रूफ जैकेट पहने, निडर और साहस के साथ बिना झुके विमान से उतरी, जबकि 11 मिलियन हाईटियन आबादी में से अधिकांश, बंद दरवाजों के पीछे हैं। उनकी हत्या कोलम्बियाई पूर्व-सैन्य के एक समूह द्वारा की गई, जो भाड़े के सैनिक हैं, जिनमें से कई ने पोर्ट अउ प्रिंस में मोइज़ के घर पर उन्हें बारह बार गोली मारी और उसकी बायीं आंख निकाल ली।

प्वाइंट ब्लैंक रेंज में उसे मारने के बाद, अपराधियों ने कायरतापूर्ण अंदाज में अपनी उच्च शक्ति वाली सेमी असॉल्ट राइफलों को श्रीमति मार्टिना की ओर साधा और उस पर गोलियाँ चलाई, जिससे वह घायल हो गई, लेकिन वह चमत्कारिक रूप से बच गई। उसका मियामी अस्पताल में सफलतापूर्वक इलाज किया गया, उसने हाईटियन लोगों को उसकी नृशंस हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, इससे पहले कि वे अपने ट्रिगर खींचे, वे एक शब्द भी बोल न पाये। वे कहती हैं कि इस घोर क्रूरता का दर्द जीवनभर कभी नहीं छोड़ेगा।

उनका अंतिम संस्कार 23 जुलाई को उत्तरी शहर कैप हाईटियन में होगा और श्रीमति मार्टिना विशेष रूप से इसमें शामिल होंगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, संयुक्त राष्ट्र, ओएएस और ब्राजील से अंतरराष्ट्रीय राजदूतों का एक समूह हैती पहुंचा है। उन्होंने अभी तक अंतरिम प्रधान मंत्री क्लाउड जोसेफ से मुलाकात नहीं की है। वे आम सहमति और स्थिरता की सरकार बनाने के लिए नियुक्त प्रधान मंत्री एरियल हेनरी से आग्रह कर रहे हैं। त्रस्त हैती का प्रभारी केवल एक ही हो सकता है...दो नहीं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 July 2021, 15:15