बच्चों के अपहरण से अशांत नाइजेरिया बच्चों के अपहरण से अशांत नाइजेरिया 

नाइजीरिया में इस्लामिक स्कूल से बच्चों का अपहरण

बंदूकधारियों ने रविवार को नाइजर राज्य के रफी स्थानीय सरकारी क्षेत्र में छापा मारा और सालिहू टांको इस्लामिक स्कूल से लगभग 200 बच्चों का अपहरण कर लिया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

नाइजर, बुधवार 2 जून 2021 (वाटिकन न्यूज) : अधिकारियों के अनुसार, एक सशस्त्र समूह ने रविवार को उत्तर-मध्य नाइजीरियाई राज्य नाइजर में एक इस्लामिक स्कूल के छात्रों का अपहरण कर लिया।

रिपोर्टों का कहना है कि हमले के दौरान लगभग 200 बच्चों का अपहरण कर लिया गया था, हालांकि आधिकारिक संख्या नहीं दी गई है। बंदूकधारियों ने कथित तौर पर राज्य के रफी स्थानीय सरकारी क्षेत्र के तेगीना शहर पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसके बाद उन्होंने सालिहू टांको इस्लामिक स्कूल से छात्रों का अपहरण कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है और दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

अधिकारियों की चिंता

रविवार देर रात ट्वीट कर, नाइजर राज्य के गवर्न  अबुबकर सानी बेल्लो ने "राज्य में दस्यु के बढ़ते स्तर" पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल हस्तक्षेप के लिए संघीय सरकार का आह्वान किया। गवर्नर बेल्लो ने शांति की अपील की और सरकार के संकल्प को "नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करना जारी रखने के लिए अत्यंत महत्व और प्राथमिकता के रूप में जारी रखने की अपील की।" उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए एक संयुक्त सैन्य कार्य बल पहले से ही काम कर रहा था।

इस बीच, एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि अपहरण किए गए छात्रों में से 11 बच्चे जो बहुत छोटे थे और लम्बी यात्रा करने में असमर्थ थे, उन्हें बंदूकधारियों ने छोड़ दिया। सरकार ने यह भी बताया कि नाइजर राज्य के मिन्ना जा रही एक बस में सवार कुछ यात्री अपहरण के शिकार लोगों में शामिल हैं।

असुरक्षा की बढ़ती स्थिति

अपहरण की घटनायें नाइजीरिया में बढ़ रही हैं, खासकर उत्तर में, क्योंकि देश के आर्थिक संकट के बीच अपहरण तेजी से विकास उद्योग बन रहा है। हाल ही में, अपहरण के शिकार न केवल अमीर या नामी व्यक्ति, बल्कि स्कूली बच्चे और विश्वविद्यालय के छात्र हैं। सशस्त्र समूहों ने उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में स्कूलों और विश्वविद्यालयों पर बार-बार हमला किया है, पिछले साल दिसंबर से फिरौती के लिए 700 से अधिक छात्रों का अपहरण कर लिया है।

यह नवीनतम अपहरण उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में ग्रीनफील्ड विश्वविद्यालय के 14 छात्रों को कैद में एक महीने से अधिक समय बिताने के बाद रिहा किए जाने के एक दिन बाद हुआ। बंदूकधारियों ने 20 अप्रैल को कडुना राज्य में विश्वविद्यालय पर धावा बोल दिया था, जिसमें छापे के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और अन्य घायल हो गए थे।

 अपहरणकर्ताओं ने फिरौती में सैकड़ों हजारों डॉलर की मांग की थी और शेष छात्रों के माता-पिता पर पैसे जुटाने हेतु दबाव डालने के लिए पांच अन्य छात्रों को भी मार डाला था। फरवरी में एक अलग अपहरण में, जांजबे, ज़मफारा के एक बोर्डिंग स्कूल से लगभग 300 लड़कियों को जब्त किया गया था। इनमें से बहुतों को बाद में रिहा कर दिया गया।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

02 June 2021, 16:01