विपक्षी राजनेता क्रिस्टीना चमोरो के घर के बाहर खड़ी पुलिस विपक्षी राजनेता क्रिस्टीना चमोरो के घर के बाहर खड़ी पुलिस 

निकारागुआ:राष्ट्रपति को संभावित चुनौती देने वाली गिरफ्तार

निकारागुआ की विपक्षी राजनेता क्रिस्टीना चमोरो, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में, पुलिस छापेमारी के बाद अपने ही घर में नज़रबंद है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

मानागुआ, शुक्रवार 4 जून 2021 (वाटिकन न्यूज) : क्रिस्टीना चमोरो, जो एक पत्रकार हैं, निकारागुआ के राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा के लिए एक संभावित चुनौती हैं, जिन्हें नवंबर में पांचवें कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की उम्मीद है परंतु उन्होंने अभी तक सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं की है।

अपने ही घर में नजरबंद

 पुलिस ने पांच घंटे से अधिक समय तक राजधानी मानागुआ में क्रिस्टीना चमोरो के घर की तलाशी ली। उन्हें अपने घर में नजरबंद रखा गया है। मानागुआ की एक अदालत का कहना है कि यह अपमानजनक प्रबंधन, वैचारिक झूठ, धन और संपत्ति का शोधन है। क्रिस्टीना ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जोर देकर कहा कि वे सिटीजन एलायंस पार्टी के लिए उनकी उम्मीदवारी को रोकने के इरादे से किया गया हैं। विपक्षी राजनीतिक दलों ने भी इस घटनाक्रम की आलोचना की है। इस कदम की अमेरिकी राज्यों के संगठन और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने निंदा की है। निकारागुआन सरकार ने यह कहकर प्रतिवाद किया है कि कानून देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और आत्मनिर्णय की रक्षा के लिए है।

अभियोजकों ने मांग की है कि क्रिस्टीना को सार्वजनिक कार्यालय से प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने फाउंडेशन फॉर प्रेस फ्रीडम का नेतृत्व किया, लेकिन फरवरी में इस्तीफा दे दिया, एक नए कानून के अनुसार विदेश से धन प्राप्त करने वाले किसी को भी खुद को विदेशी एजेंट घोषित करना पड़ेगा।

क्रिस्टीना की मां वायलेट ने 1990 के चुनाव में डेनियल ओर्टेगा को हराकर लैटिन अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं थीं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

04 June 2021, 15:05