खोज

मोरेया के प्रवासी मोरेया के प्रवासी 

शनिवार को उतरे 1200 प्रवासियों को सिसिली व कलाब्रिया में वितरित

सिसिली द्वीप पर शनिवार को रिकॉर्ड-तोड़ प्रवासियों के आगमन के बाद, उन्हें एग्रीजेंतो, कल्टानिसेत्ता और क्रोटोन के बीच पुनर्वितरित करने का काम किया जा रहा है। इस बीच, सीमा रहित चिकित्सक जहाज जियोबरेंट्स, जिसने 410 लोगों को समुद्र से इकट्ठा किया, माल्टा और इटली में एक सुरक्षित बंदरगाह की मांग कर रहा है

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

सिसिली, सोमवार 14 जून 2021 (वाटिकन न्यूज) : कोविड-विरोधी लॉकडाउन की समाप्ति और गर्मियों के साथ, उत्तरी अफ्रीका से इटली के तटों पर प्रवासियों का आगमन फिर से तेज हो गया है। केवल शनिवार को 1200 प्रवासी लैम्पेडुसा में उतरे। उन्हें 18 नावों में विभाजित कर सिसिली द्वीप के लिए रवाना किया गया। 120 नाबालिगों को पहले ही एग्रीजेंटो लाया जा चुका है और 300 को स्नव एड्रियाटिको संगरोध जहाज में स्थानांतरित कर दिया गया है। कोविड नेगटिव कुल 180 लोगों को कल सुबह रागुसा क्षेत्र के पॉज़ालो बंदरगाह में उतरेंगे और फिर कारा डि क्रोटोन पहुंचेंगे। कोरोनावायरस परीक्षण में 12 सकारात्मक पाये गये, उन्हें जहाज पर एकांत वास में रखा गया है।

 अग्रीजेंतो, कलतानीसेत्ता, क्रोतोने के बीच पुनर्वितरण

आज सुबह एक और 100 प्रवासी लैम्पेडुसा से सैन्सोविनो जहाज से कारा दी क्रोतोने के लिए रवाना होंगे। दूसरी ओर, अन्य 80 लोगों को एक गश्ती नौका द्वारा कल्तानीसेत्ता स्थानांतरित किया जाएगा। इस बीच, द्वीप पर पर्यटक भी आने लगे हैं, कल रात केवल एक ही लैंडिंग हुई थी: सुरक्षा पुलिस की एक गश्ती नाव द्वारा 8 महिलाओं और 2 नाबालिगों सहित 23 लोगों को तट से 5 मील की दूरी पर रोका गया।

सर्देनिया में भी छोटी नावों का आगमन

शनिवार को ही तीन छोटी नावें सर्देनिया द्वीप के दक्षिण-पश्चिम में संत अंतियोको में उतरीं। सभी प्रवासियों को मोनास्टिर स्वागत केंद्र में रखा गया जहाँ सर्दियों के अंत के बाद से पहले से ही 500 से अधिक प्रवासी रहते हैं।

 जहाज सुरक्षित ठिकाना चाहता है

अंत में, सीमा रहित चिकित्सकों का जहाज जियोबरेंट्स, जिसमें 410 प्रवासी शामिल हैं - जिनमें महिलाएं, बच्चे और नाबालिग शामिल हैं - संकट में नौकाओं के लिए सात बचाव हस्तक्षेपों में एकत्र किये हुए प्रवासियों को, माल्टा और इटली के अधिकारियों से एक सुरक्षित बंदरगाह में उतरने का अनुरोध किया। एनजीओ का कहना है, "वे थक गए हैं, अंतिम 4 लोगों का बचाव "मालटा के तट रक्षक की जिम्मेदारी के क्षेत्र में किए गए थे। लेकिन माल्टा ने हमारे अनुरोधों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि 'यह एक सुरक्षित स्थान प्रदान करने में असमर्थ है।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 June 2021, 16:19