व्लादिमीर में IK-3 दंड कॉलोनी दिखाता एक दृश्य व्लादिमीर में IK-3 दंड कॉलोनी दिखाता एक दृश्य 

रूसी प्रतिद्वंद्वी नवलनी के बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंतित

वाशिंगटन और यूरोपीय संघ रूसी विपक्षी कार्यकर्ता एलेक्सी नवलनी के स्वास्थ्य की पर्याप्त देखभाल करने की मांग कर रहे हैं। नवलनी मॉस्को से 100 किमी दूर एक जेल में बहुत गंभीर रुप से अस्वस्थ स्थिति में है। बीबीसी के साथ एक साक्षात्कार में लंदन में रूसी राजदूत ने स्पष्ट कहा, "हम उसे जेल में नहीं मरने देंगे।"

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

लंदन, सोमवार 19 अप्रैल 2021 (वाटिकन न्यूज) : "हमें यह बताया गया कि यदि श्री नवलनी की मृत्यु हो जाती है, तो वे इसके जिम्मेदार होंगे।" व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, जेक सुलिवन ने रूस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, "नवलिनी को क्या होता है जब वह उनकी हिरासत में है यह उनकी जिम्मेदारी है और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को जवाब देना होगा।" सुलिवन ने यह स्पस्ट नहीं किया कि अमेरिका और उसके सहयोगी किस तरह की कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन इस बीच यूरोपीय संघ ने भी कहा कि वह चिंतित है और उन्हें "तत्काल और बिना शर्त" रिहाई की मांग की है। मामले को आज की विदेश परिषद में भी लाया जाएगा।

क्रेमलिन के 44 वर्षीय रूसी विपक्षी कार्यकर्ता को घर लौटने के बाद गबन के लिए जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पर्याप्त चिकित्सा उपचार की मांग के लिए 31 मार्च को भूख हड़ताल पर चले गए। नवलनी के डॉक्टरों ने शनिवार को कहा कि उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ गया है। परंतु अपनी ओर से रूसी अधिकारियों का कहना है कि कार्यकर्ता को जेल में मरने के लिए नहीं छोड़ा जाएगा। रूस में आंतरिक विरोध भी बढ़ रहा है, नवलनी समर्थकों ने बुधवार को एक बड़े राष्ट्रीय प्रदर्शन का आह्वान किया है, उसी दिन राष्ट्रपति पुतिन एकत्रित सदनों को वार्षिक भाषण देंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 April 2021, 16:20