इक्वाडोर जेल में दंगा इक्वाडोर जेल में दंगा 

इक्वाडोर: जेल के दंगों में 75 से अधिक लोग मारे गए

इक्वाडोर में तीन अलग-अलग जेलों के दंगों में कम से कम 75 लोग मारे गए हैं और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं, जहां अधिकारी इस त्रासदी के लिए सामूहिक प्रतिद्वंद्विता का आरोप लगा रहे हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

इक्वाडोर, बुधवार 24 फरवरी 2021 (वाटिकन न्यूज) : मंगलवार को इक्वाडोर की तीन जेलों में हुई जानलेवा क्षति के लिए गिरोह को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया है कि कम से कम 75 तक की मौतें और गुआयाकिल, कुनका और लाटाकुंगा शहरों में दर्जनों से अधिक लोगों का घायल होना गैंग वार का परिणाम है।

इक्वाडोर की जेल एजेंसी के निदेशक एडमुंडो मोनकैयो ने मंगलवार को कहा कि "ये बंदी केंद्रों के भीतर दो समूह आपराधिक नेतृत्व के लिए लड़ रहे थे।"।

कथित तौर पर कैदियों ने जेल प्रहरियों को बंधक बनाने के बाद सोमवार रात दंगे भड़काये थे।

एडमुंड मोनकैयो ने कहा कि अधिकारियों को "हिरासत केंद्रों के भीतर नियंत्रण और बहाल करने में मदद करने के लिए" अतिरिक्त 800 पुलिस अधिकारियों को भेजा गया। इक्वाडोर के पश्चिमी बंदरगाह शहर ग्वायाकिल में जेल के बाहर खबरों के लिए व्याकुल परिवार के सदस्यों ने बेसब्री से इंतजार किया, जहां अधिकारियों ने कहा कि 21 लोगों की मौत हो गई। देश के दक्षिण कुनका जेल में 33 कैदियों और लाटाकुंगा जेल में आठ मृत्यु हो गई।

इक्वाडोर में हाल के वर्षों में घातक जेल दंगे अपेक्षाकृत अधिक बार हुए हैं, जहां जेलों को 27,000 कैदियों के लिए बनाया गया है लेकिन  वहाँ 38,000 कैदी रहते हैं। दिसंबर में लटाकुंगा की जेल में पांच कैदियों को एक विवाद में मार दिया गया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

24 February 2021, 15:11