माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
नाइजर, सोमवार 4 जनवरी 2021 (वाटिकन न्यूज) : हालांकि नाइजर की सरकार अत्याचार पर टिप्पणी करने के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं थी, एक पुलिस सूत्र ने कहा कि चोमोबांगोऊ गांव में लगभग 49 ग्रामीण मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
पास के एक गाँव जारोमदारेय में लगभग 30 अन्य लोग मारे गए।
यह क्षेत्र नाइजर, माली और बुर्किना फासो की सीमाओं पर स्थित है, जहां पिछले साल आतंकवादी हिंसा से 4,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। आतंकियों ने जिस इलाके में आतंकी घटना को अंजाम दिया है उस जगह पर हिंसा और गृहयुद्ध के कारण साल 2017 से ही आपातकाल लगा हुआ है।
आतंकियों ने जिन दो गांवों को अपना निशाना बनाया है, उसमें टिल्लाबेरी इलाके के चोमोबांगोऊ और जारोमदारेय दोनों गांव माली की सीमा पर बसे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। नाइजर की सरकार हमेशा से आरोप लगाती रही है कि माली के सशस्त्र गुट के सदस्य सीमा में घुसकर आतंकवादी वारदात को अंजाम देते हैं। हालांकि माली की सीमा पर बसे दोनों गांवों पर हुए हमले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस क्षेत्र में अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं।
चुनाव अधिकारियों ने देश के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर के परिणामों की घोषणा के बाद ये हत्याएं हुईं।
पश्चिमी टिल्लाबेरी अशांत क्षेत्र में नवीनतम हमले हुए, जिसमें क्रिसमस से ठीक पहले एक हमले में सात नाइजीरियाई सैनिक मारे गये।
पिछले सप्ताह, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने नाइजर में सुरक्षा बलों से नागरिकों की सुरक्षा के लिए "हरसंभव प्रयास" करने का आह्वान किया, क्योंकि उन्होंने चुनाव में हिस्सा लिया था।