माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी
अदिस अबाबा, शनिवार 16 जनवरी 2021 (वाटिकन न्यूज) : यूएनएचसीआर के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने कहा कि वे इरित्रिया के कई शिविरों में शरणार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए चिंतित हैं जिन्हें पिछले कुछ महीनों से बिना किसी सहायता के छोड़ दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इथियोपिया के उत्तरी टाइग्रे क्षेत्र में दो शरणार्थी शिविरों में अंतरराष्ट्रीय कानून का बड़ा उल्लंघन हुआ है। यूएनएचसीआर का कहना है कि नवंबर के बाद से शिमलाबा और हिटसैट शरणार्थी शिविरों तक पहुँचने के लिए बार-बार अनुरोध किया गया है,लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।
इसके अलावा, यूएनएचसीआर को कई विश्वसनीय रिपोर्टों से पता चला है कि लगातार चल रही असुरक्षा, हत्याओं और कब्रों के आरोपों, लक्षित अपहरणों और इरित्रिया में शरणार्थियों की जबरन वापसी जैसे मानव अधिकारों के दुरुपयोग जारी है।
उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने कहा "मैंने इथियोपिया के राजनेताओं को शरणार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, जबरन वापसी को रोकने और सशस्त्र आतंकियों के हमलों और अन्य खतरों से शरणार्थी शिविरों को सुरक्षित रखने पर जोर दिया है।"
पिछले साल के अंत में, इथियोपियाई सरकार ने संघीय सैनिकों पर हमले का आरोप लगाने के बाद टाइग्रे में स्थानीय सैनिकों के खिलाफ आक्रामक राष्ट्रीय सेना को तैनात की थी।