मॉस्को को कोरोना -19 का टीकाकरण शुरु मॉस्को को कोरोना -19 का टीकाकरण शुरु 

विवाद के बावजूद रूस ने शुरू किया कोरोनावायरस वैक्सीन

कोरोनोवायरस के खिलाफ बड़े पैमाने पर टीकाकरण प्रयास शुरू करने वाला रूस पहला ज्ञात देश बन गया है। सैनिक, चिकित्सा कर्मचारी और शिक्षक कोविद-19 टीका प्राप्त करने वाले पहले लोगों में से हैं।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

मॉस्को, सोमवार 07 दिसम्बर 2020 (वाटिकन न्यूज) : रूस के दक्षिणी सैन्य जिले में सैनिकों को पहले से ही विवादास्पद रूसी स्पुतनिक वी टीका दिया जा रहा है। यहाँ व्लादिक्वाज़क शहर में, एक वर्दीधारी ने कहा कि वैक्सीन को लेने से पहले नर्सें उसके तापमान, रक्तचाप और फेफड़ों की जाँच करते हैं।

रूस की सरकार का कहना है कि वो 400,000 से अधिक सैनिकों के टीकाकरण करने की योजना बना रही है। 142 मिलियन लोगों की इस बड़े देश में अधिकारियों ने वैक्सीन की पेशकश शुरू कर दी है।

इसमें राजधानी मास्को और उसके आसपास के लोग भी शामिल है। सैनिकों के अलावा, चिकित्सा कार्यकर्ता और शिक्षक स्पुतनिक वी इंजेक्शन प्राप्त करने वाले पहले लोगों में से हैं। शिक्षिका ज़ुल्फ़िया सोसनोवस्काया को भी एक टीका मिली। वे कहती हैं, "मैंने सबसे पहले अपनी सुरक्षा और अपने करीबी लोगों की सुरक्षा के लिए किया था। मैं कोरोनोवायरस की गंभीरता पर विश्वास नहीं करती थी और इसे तब तक एक कल्पना या धोखा मानती थी जब तक कि मेरा एक पड़ोसी संक्रमित हो गया। तो मैंने अपने परिवार में सबसे पहले टीकाकरण करवाने का फैसला किया। मैं चाहती हूँ कि मेरे परिवार के सभी बच्चों को भी टीका लगाया जाए।"

  टीका विकसित करने वालों का कहना है कि टीका 95 प्रतिशत प्रभावी है और इसके कोई महत्वपूर्ण दुष्प्रभाव नहीं हैं। मॉस्को क्षेत्र के एक अस्पताल के डॉक्टर आंद्रेई ओसिपोव सहमत हैं। उन्होंने अब आम जनता का टीकाकरण शुरू कर दिया है।

जोखिम वाले लोगों के लिए टीकाकरण

डॉक्टर ओसीपोव बताते हैं, "हमने कई लोगों का टीकाकरण किया है, जो 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ है। टीकाकरण सफलतापूर्वक चालू है।"

लेकिन आलोचकों का कहना है कि स्पुतनिक वी अभी भी बड़े पैमाने पर परीक्षण के दौर से गुजर रहा है। पिछले महीने, रूसी टीके का आयात और उपयोग करने की योजना बनाने वाले रूस के बाहर पहले देशों में से एक हंगरी की यूरोपीय संघ द्वारा निंदा की गई थी। यूरोपीय आयोग, यूरोपीय संघ के कार्यकारी ने कहा कि यह सुरक्षा चिंताओं और संभावित कार्यवाई में विश्वास को घटा सकता है।

लेकिन रूस में, हजारों लोगों ने पहले ही सप्ताहांत में वैक्सीन प्राप्त करने के लिए पंजीकरण किया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि रूस कितना निर्माण कर सकता है।

निर्माता इस वर्ष के अंत तक वैक्सीन की दो मिलियन खुराक बनाने का दावा कर रहे हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 December 2020, 16:08