नाइजीरिया में सक्रिय जिहादी आतंकवादी समूह नाइजीरिया में सक्रिय जिहादी आतंकवादी समूह  

क्रिसमस शाम को बोको हराम ने 11 नाइजीरियों को मार डाला

पूर्वोत्तर नाइजीरिया में सक्रिय जिहादी आतंकवादी समूह बोको हराम ने क्रिसमस की पूर्व संध्या को फिर से हमला किया, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन न्यूज

बोर्नो, नाइजीरिया, सोमवार 28 दिसम्बर, 2020 (वाटिकन न्यूज) : बोको हराम के हमलावर ट्रकों और मोटरसाइकिलों में संबीसा वन एन्क्लेव से बाहर आए और उत्तर-पूर्व राज्य बोर्नो के मुख्य रूप से ख्रीस्तीय गांव पेमी में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए।,

दो क्रिसमस हमले

स्थानीय सूत्रों ने एएफपी को बताया कि हमलावरों ने एक गिरजाघर को जला दिया, क्रिसमस के दिन वितरण के लिए खाद्य आपूर्ति को बर्वाद कर दिया। उन्होंने स्थानीय अस्पताल में प्रवेश कर दवाओं को लूटा और आग लगा दी।

मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि ग्रामीण हमले के दौरान झाड़ी में भाग गए और कुछ लोग अभी भी लापता हैं। अपुष्ट रिपोर्टों ने कहा कि एक पुरोहित का अपहरण भी किया गया था।

निवासियों ने एएफपी को बताया कि गुरुवार को एक अलग हमले में, बंदूकधारियों ने पड़ोसी आदमवा राज्य के गार्किडा में एक अन्य ईसाई समुदाय पर हमला किया, घरों में खाद्य आपूर्ति और दवा की दुकानों को लूटकर आग लगा दी।

उस हमले से किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। सुरक्षा एजेंसियों ने हाल के दिनों में पिछली घटनाओं के अध्ययन करते हुए, ख्रीस्तीय त्योहारों की छुट्टी के दौरान हमले के जोखिम में वृद्धि की चेतावनी दी थी।

बोको हराम आतंकवाद

बोको हराम ने उत्तरी नाइजीरिया में कई हमले किए हैं जहां वे सरकार को उखाड़ फेंकने और इस्लामिक राज्य बनाने के लिए लड़ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में एक दशक से चल रहे संघर्ष में 36,000 लोग मारे गए हैं और अपने घरों से लगभग दो मिलियन विस्थापित हुए हैं।

पेमी चिबोक से केवल 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां बोको हराम ने छह साल पहले 200 से अधिक स्कूली छात्राओं का अपहरण किया था।

पिछले साल भी, बोको हराम ने क्रिसमस के दिन नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में 11 ख्रीस्तियों की हत्या को दर्शाते हुए एक वीडियो जारी किया था। 28 नवंबर को बोको हराम ने कोसबे, बोर्नो में लगभग 110 किसानों को मार डाला। 11 दिसंबर को, उत्तर-पश्चिमी राज्य कात्सिना में सरकार द्वारा संचालित एक बोर्डिंग स्कूल से 330 से अधिक छात्रों का अपहरण कर लिया गया था, उनमें से कई को अपहरणकर्ताओं के साथ लड़ाई के एक हफ्ते बाद बचाया गया था।

नाइजीरिया के कई हिस्सों में, समुदायों ने आत्मरक्षा का सहारा लिया है और सशस्त्र सतर्कता या सेना का गठन किया है, जो सेना के साथ काम करते हैं।जिहादी समूहों से लड़ने के लिए सैन्य गठबंधन बनाने के लिए क्षेत्रीय देशों को प्रेरित करने के कारण पड़ोसी नाइजर, चाड और कैमरून में हिंसा फैल गई है।

राष्ट्रपति का संकल्प

गुरुवार को एक बयान में, राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने "बोको हरीम विद्रोह के साथ-साथ अपराध के अन्य रूपों का सामना करने में अपने प्रशासन को अडिग रहने के वादे को दोहराया।"

बुखारी ने एक लिखित क्रिसमस संदेश में कहा, "मेरे लिए, देश में सभी निवासियों के लिए सुरक्षा प्रदान करना विश्वास का एक लेख है।"

संत पापा की अपील

शुक्रवार को अपने "उर्बी एत ओरबी" क्रिसमस संदेश में, संत पापा फ्राँसिस ने नाइजीरिया सहित दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदायों के समर्थन की प्रार्थना की।

2 दिसम्बर को अपने आम दर्शन समारोह के दौरान, 28 नवंबर पूर्वोत्तर नाइजीरिया में किसानों के नरसंहार के बाद, उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना के लिए और हत्यारों के मन परिवर्तन के लिए प्रार्थना की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 December 2020, 15:39