खोज

ने ओवेरी महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष मूसा चिकवे (बीच में) ने ओवेरी महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष मूसा चिकवे (बीच में) 

ओवेरी में बंदूकधारियों द्वारा नाइजीरियाई धर्माध्यक्ष का अपहरण

नाइजीरिया में सशस्त्र लोगों ने पूर्वी नाइजीरिया के इवो राज्य में ओवेरी के काथलिक महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष का अपहरण कर लिया है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

ओवेरी, बुधवार 30 दिसम्बर, 2020 (वाटिकन न्यूज) : रविवार की रात, नाइजीरिया में हथियारबंद लोगों ने ओवेरी महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष मूसा चिकवे और उसके चालक का अपहरण कर लिया। ओवेरी के महाधर्माध्यक्ष विक्टर ओबिन्ना ने वाटिकन न्यूज को दिए गए एक बयान में अपहरण की पुष्टि की, उनकी ओर से महाधर्मप्रांत के चांसलर, मोन्सिन्योर अल्फोन्सियुस ओहा ने लिखा।

ओवेरी के महाधर्माध्यक्ष अंतोनी जे.वी. ओबिन्ना ने बड़े दुःख के साथ अपने महाधर्मप्रांत के काथलिक विश्वासियों को सूचित किया, कि ओवेरी के सहायक धर्माध्यक्ष मूसा चिक्वे का रविवार 27 दिसंबर 2020 की देर शाम को अपहरण कर लिया गया। उक्त घटना इमो राज्य के न्यू ओवेरी के आसपास हुई थी।

एकजुटता और प्रार्थना की अपील

वाटिकन न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में, महाधर्माध्यक्ष ओबिन्ना ने मंगलवार को कहा कि उन्हें महाधर्मप्रांत के भीतर और देश के बाहर से एकजुटता और प्रार्थना के लिए आश्वासन के संदेश मिल रहे हैं।  लोगों ने कहा कि ऐसा धर्माध्यक्ष के साथ हो सकता है। महाधर्माध्यक्ष ओबिन्ना ने कहा कि अपहरण एक संकेत है कि कलीसिया आम लोगों की पीड़ा से अछूता नहीं है।

धर्माध्यक्ष चिकवे का दो दिन पहले ओवेरी शहर से एक या दो मील दूर रास्ते पर अपहरण कर लिया गया जब वे अपने निवास स्थान लौट रहे थे। अपहरण निश्चित रूप से नाइजीरिया के विभिन्न हिस्सों में चल रहा है। अपहरणकर्ताओं ने मेरे सहायक धर्माध्यक्ष का अपहरण किया। नाइजीरिया में सुरक्षा की स्थिति बहुत खराब है। लोगों को जो सुरक्षा चाहिए वह बहुत प्रभावी नहीं है। हमने समय-समय पर असुरक्षा की स्थिति के बारे में सरकार से मांग की है। कलीसिया को लोगों से दूर नहीं किया जा सकता। हम लोगों की पीड़ा से अछूता नहीं हैं। हम इसे अपनी गवाही के हिस्से के रूप में लेते हैं जिसे हमें सहन करना होगा।” महाधर्माध्यक्ष ओबिन्ना ने वाटिकन न्यूज को बताया।

पुलिस धर्माध्यक्ष की तलाश में

नाइजीरियाई मीडिया के अनुसार, धर्माध्यक्ष चिकवे की कार और धर्माध्यक्ष के वेस्टमेंट (परिधान) को अपराधियों ने ओवेरी के असुम्पा महागिरजाघर के परिसर के पास छोड़ दिया था।

काथलिक समाचार फीदेस की रिपोर्ट है कि धर्माध्यक्ष चिकवे को खोजने और उसके अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दो विशेष टीम, त्वरित हस्तक्षेप दल (क्विट) और एंटी किडनैपिंग यूनिट (एकेयू) को सक्रिय किया है।

राज्य में ओवेरी के सहायक धर्माध्यक्ष का अपहरण एक अन्य काथलिक पुरोहित के अपहरण के ठीक एक सप्ताह बाद हुआ है। 15 दिसंबर को सशस्त्र लोगों द्वारा फादर वालेंटाइन ओलूचुकु एजियागू का अपहरण कर लिया गया था, जब वे अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। बाद में फादर को 16 दिसंबर को छोड़ कर दिया गया था।

53 वर्षीय धर्माध्यक्ष चिकवे को अक्टूबर 2019 में ओवेरी का सहायक बिशप नियुक्त किया गया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 December 2020, 14:18