इथियोपिया के प्रधान मंत्री अबी अहमद इथियोपिया के प्रधान मंत्री अबी अहमद  

इथियोपिया: टाइग्रे पर सेना का नियंत्रण

इथियोपिया के प्रधान मंत्री अबी अहमद ने सेना के क्षेत्रीय राजधानी पर पूर्ण नियंत्रण रखने के बाद टाइग्रे क्षेत्र में सैन्य अभियानों की समाप्ति की घोषणा की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

अदीस अबाबा, सोमवार 30 नवम्बर 2020 (वाटिकन न्यूज) : प्रधान मंत्री अबी ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि टाइग्रे क्षेत्र में सैन्य अभियान पूरा हो गया और बंद हो गया।

प्रधान मंत्री अबी की जीत का दावा देश की सेना प्रमुख ने घोषणा की कि सरकारी बलों ने पूरी तरह से मेकेल्ले को नियंत्रित किया है।

सेना ने टाइग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (टीपीएलएफ) द्वारा कैद किए गए हजारों सैनिकों को रिहा कर दिया है। प्रधान मंत्री अबी ने कहा कि सैन्य अभियान 'नागरिकों की उचित देखभाल' के साथ किया गया था।

अब यह बताया गया है कि इथियोपिया की संघीय पुलिस टीपीएलएफ के नेताओं की तलाश कर रही है।

प्रधान मंत्री अबी ने प्रण किया था कि हफ्तों में सेना टाइग्रे क्षेत्र में लड़ाई का अंत करेगी और उनके नेतृत्व को हटा देगी, जिसे उनकी सरकार अवैध मानती है।

पिछले कुछ हफ्तों में, हजारों लोग मारे गए हैं और 40,000 से अधिक शरणार्थी सूडान भाग गए हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 November 2020, 15:21