पाक्स क्रिस्टी इन्टरनेशनल की इताली शाखा के सदस्यों के साथ, तस्वीर। 01.12,2019  पाक्स क्रिस्टी इन्टरनेशनल की इताली शाखा के सदस्यों के साथ, तस्वीर। 01.12,2019  

सन्त पापा फ्राँसिस का नवीनतम विश्व पत्र अहिंसा के लिये एक संकेत

बैल्जियम स्थित पाक्स क्रिस्टी नामक विश्वव्यापी काथलिक शांति संगठन ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति प्रकाशित कर कहा है कि सन्त पापा फ्राँसिस का नवीनतन विश्व पत्र "फ्रात्तेल्ली तूत्ती" अर्थात् सब भाई-भाई, अहिंसा, आध्यात्मिकता एवं सुसंगत जीवन शैली का संकेत देता है।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर, वाटिकन सिटी

ब्रसल्स, शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2020 (रेई, वाटिकन रेडियो): बैल्जियम स्थित पाक्स क्रिस्टी नामक विश्वव्यापी काथलिक शांति संगठन ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति प्रकाशित कर कहा है कि सन्त पापा फ्राँसिस का नवीनतन विश्व पत्र "फ्रात्तेल्ली तूत्ती" अर्थात् सब भाई-भाई, अहिंसा, आध्यात्मिकता एवं सुसंगत जीवन शैली का संकेत देता है।

सन्त पापा के प्रति आभार

विश्व पत्र में विचारित विषयों के लिये सन्त पापा फ्राँसिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शांति संगठन की विज्ञप्ति में कहा गया, यह समसामयिक दस्तावेज़, कोविद-19 महामारी के विश्वव्यापी संकट के बीच, ध्रुवीकृत, हिंसक एवं अन्यायपूर्ण जगत की कटु वास्तविकताओं के दर्शन कराता तथा एक और अधिक न्यायिक, शांतिपूर्ण, समानता पर आधारित, आशावान एवं अंहिसक भविष्य की ओर मानवता को अग्रसर करता है।

एकात्मता का आह्वान    

संगठन ने कहा कि सन्त पापा फ्राँसिस हमें आमंत्रित करते हैं कि शांति का ज़िक्र करते समय हम युद्ध की क्रूरता और कठोर वास्तविकता पर चिन्तन करना ना भूलें। उनका नवीन विश्व पत्र वर्तमान युग के मनुष्यों को, यथार्थ साक्षात्कार की संस्कृति के निर्माण के लिये, आमंत्रित करता है। ऐसी संस्कृति, जिसमें, परस्पर सम्वाद तथा हाशिये पर जीवन यापन करनेवालों के प्रति, एकात्मता का विकास हो सके।   

पाक्स क्रिस्टी इन्टरनेशनल 120 राष्ट्रों का एक काथलिक शांति आंदोलन है, जो, अपने कल्याणकारी कार्यों द्वारा, विश्व में शांति, मानव अधिकारों, न्याय और मेल-मिलाप हेतु प्रयासरत है।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 October 2020, 12:02