बर्मिंघम में हमलों के संबंध में खोज करती पुलिस बर्मिंघम में हमलों के संबंध में खोज करती पुलिस 

पुलिस ने बर्मिंघम में छुरा मारने के बाद 'बड़ी घटना' की घोषणा की

ब्रिटिश पुलिस ने रविवार को बर्मिंघम शहर में एक बड़ी घटना की घोषणा की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात घायल हो गए।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

लंदन, सोमवार 07 सितम्बर 2020 (वाटिकन न्यूज) : रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पुलिस ने कहा कि उनका मानना है कि छुरा मारने की घटनाएं जुड़ी हुई थीं और सुरक्षा बल हमलों के संबंध में एक संदिग्ध की खोज कर रहे थे।

छुरा मारने का मकसद अभी तक ज्ञात नहीं है, लेकिन पुलिस ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं था कि यह आतंकवाद से संबंधित था और न ही यह घृणा अपराध है। उन्होंने यह भी कहा कि छुरा मारने की घटना गिरोह की हिंसा से जुड़ा हुआ नहीं दिखता है।

हताहतों के संदर्भ में, एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात में से दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में थे। पांच अन्य को कम गंभीर चोटें आईं।

पब विवाद

हिंसा बर्मिंघम के एक इलाके में रविवार की सुबह शुरू हुई, जहां कई क्लब और बार हैं, जहां रात में युवा लोग आते हैं।

क्षेत्र के प्रत्यक्षदर्शियों की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंसा पहले बड़े समूहों के बीच सामूहिक विवाद के रूप में शुरू हुई थी। क्लब में काम करने वाली एक लड़की ने कहा कि उसने बहुत हंगामा सुना और बाहर गई और कई लोगों को आपस में हाथापाई करते हुए पाया।

पुलिस ने कहा कि जैसे ही लोग घर जाने के लिए बर्मिंघम के क्लब और बार छोड़ने लगे, एक व्यक्ति ने इन लोगों पर चाकू से हमला करना शुरु किया। उन्होंने गवाहों से आगे आने और उनकी जांच में मदद करने की अपील की है

लॉकडाउन प्रभाव?

बर्मिंघम के पुलिस प्रमुख ने कहा कि शहर में शनिवार की रात को निम्न-स्तर की हिंसा असामान्य नहीं है, उन्नका मानना है कि यह लगभग अपरिहार्य था, कोविद -19 महामारी लॉकडाउन के मनोवैज्ञानिक प्रभाव के कारण हिंसा में वृद्धि हो सकती है, विशेष रूप से युवा पुरुषों पर।

उन्होंने कहा कि महामारी के कारण उनकी हरकतों पर प्रतिबंध के परिणामस्वरूप युवा लोगों में बहुत निराशा पैदा हो रही थी और अर्थव्यवस्था की क्षति के परिणामस्वरूप उनकी नौकरियों और उनके भविष्य के बारे में चिंता और अनिश्चितता से निराशा बढ़ी है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

07 September 2020, 14:54