मोज़ाम्बिक में सन्त पापा फ्राँसिस, तस्वीरः 08.09.2019 मोज़ाम्बिक में सन्त पापा फ्राँसिस, तस्वीरः 08.09.2019  

मोज़ाम्बिक के धर्माध्यक्ष को सन्त पापा का अचानक फोनकॉल

सन्त पापा फ्राँसिस ने बुधवार को मोज़ाम्बिक के काबो देलगादो प्रान्त के, पेम्बा काथलिक धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष, लूईस फेरनानदो लिसबोआ को टेलीफोन कर कठिनाइयों के समय में भी लोगों के हित के लिये काम करने हेतु प्रोत्साहन दिया।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

मोज़ाम्बिक, शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (रेई, वाटिकन रेडियो): सन्त पापा फ्राँसिस ने बुधवार को मोज़ाम्बिक के काबो देलगादो प्रान्त के, पेम्बा काथलिक धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष, लूईस फेरनानदो लिसबोआ को टेलीफोन कर कठिनाइयों के समय में भी लोगों के हित के लिये काम करने हेतु प्रोत्साहन दिया।  

मोजाम्बिक में कथित इस्लामिक स्टेट आईएसआईएस को लड़ाके अक्टूबर 2017 से गैस संपन्न काबो देलगादो प्रांत में दूरदराज के समुदायों को निशाना बनाते रहे हैं। यह प्रांत मुस्लिम बहुल आबादी वाला है। तंजानिया के साथ संलग्न सीमा वाले इलाके में भारी पुलिस बल और सेना की मौजूदगी के बावजूद हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

धर्माध्यक्ष लिसबोआ

वाटिकन न्यूज़ से बातचीत में धर्माध्यक्ष लिसबोआ ने अचानक सन्त पापा फ्राँसिस के टेलीफोन कॉल का ज़िक्र किया तथा कहा कि सन्त पापा से बातचीत कर उन्हें अपने काम को आगे बढ़ाने के लिये सम्बल मिला है।

धर्माध्यक्ष लिस्बोआ मोजाम्बिक के उत्तरी प्रांत काबो देलगादो में नित्य बिगड़ती मानवतावादी  स्थिति पर लगातार ध्यान आकर्षित कराते रहे हैं, हालांकि कई बार इसके लिये उन्हें मौत की धमकियाँ मिली हैं।  

ग़ौरतलब है कि 2010 से काबो देल गादो के समुद्री तट से पर्याप्त गैस और तेल भण्डार की खोज का पता लगा है। यह क्षेत्र अब अफ्रीका का सबसे बड़ा तरल प्राकृतिक गैस का भण्डार है, जिसमें भारी निवेश की सम्भावनाएँ हैं।, हालांकि, देश में बढ़ते अथक विद्रोहों से निवेशों पर महान ख़तरा मण्डरा रहा है।  

सन्त पापा का आश्वासन

धर्माध्यक्ष लिस्बोआ ने बताया कि सन्त पापा फ्राँसिस ने टेलीफोन पर उन्हें आश्वासन दिया है कि वे अपनी प्रार्थनाओं में मोज़म्बिक और, विशेष रूप से, काबो देलगादो प्रान्त के लोगों के साथ हैं तथा उनकी मंगलकामना है कि शीघ्रतिशीघ्र प्रान्त की सारी समस्याओं का समाधान मिल सके। धर्माध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सन्त पापा को उनके फोनकॉल के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया तथा ईस्टर महापर्व के दिन, रोम शहर एवं विश्व के नाम सन्देश के अवसर पर, मोज़ाम्बिक के लिये प्रार्थना हेतु आभार व्यक्त किया।

धर्माध्यक्ष ने कहा कि सन्त पापा फ्राँसिस के समर्थन और प्रोत्साहन से मोज़ाम्बिक के बहुत से मानवतावादी एवं लोकोपकारी संगठनों को जनकल्याण हेतु काम करने की प्रेरणा मिली है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 August 2020, 11:37