बोको हराम विद्रोहियों द्वारा मारे गये लोग बोको हराम विद्रोहियों द्वारा मारे गये लोग 

नाइजीरिया: बोको हराम के ताजा हमलों में दर्जनों मारे गए

बोको हराम के आतंकी समूह के सदस्य हाल ही में घात लगाकर किए गए हमले में नाइजीरियाई सेना के जवानों से भिड़ गए। यह नवीनतम हमला बोको हराम आतंकवादी समूह द्वारा विशेष रूप से उत्तरी नाइजीरिया में कई हिंसक हमलों में से एक है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

नाइजीरिया, शनिवार 10 जुलाई 2020 (वाटिकन न्यूज) : कथित बोको हराम विद्रोहियों ने नाइजीरियाई सेना के विशेष बलों के कई सैनिकों को मार डाला, और बहुत से सैनिकों को घायल कर दिया।

यह हमला, मंगलवार को मैदुगुरी-दमबो राजमार्ग में स्थानीय समय अनुसार लगभग 7 बजे हुआ, जब एक टास्क फोर्स ब्रिगेड की टुकड़ियाँ निकासी कार्यों पर निकली थीं और बोको हराम विद्रोहियों के संपर्क में आई, जो घात लगाकर बैठे थे और बंदूकों से गोलियां चलाने लगे।

कई मीडिया रिपोर्टों में संकेत दिया गया है कि हमले में कम से कम 35 सैनिक मारे गए और अन्य 30 लापता हैं।

हालांकि, नाइजीरियाई सेना ने एक बयान में मंगलवार के हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि केवल दो सैनिक मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। इसने गोलीबारी के दौरान 17 बोको हराम सदस्यों को मारने का भी दावा किया।

नाइजीरियाई सेना ने क्षेत्र के निवासियों को "शांति बनाये रखने, कानून का पालन करने और अपनी नियमित गतिविधियों को करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया, क्योंकि "सभी आवश्यक उपाय" यह सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं कि क्षेत्र के सभी मार्ग आवागमन के लिए सुरक्षित हैं।"

लंबे समय से चल रहे हमले

यह नवीनतम हमला बोको हराम आतंकवादी समूह द्वारा विशेष रूप से उत्तरी नाइजीरिया में कई हिंसक हमलों में से एक है।

जनवरी 2020 में, नाइजीरिया के क्रिश्चियन एसोसिएशन (सीएएन) के एक क्षेत्रीय नेता का अपहरण कर लिया गया था और बाद में उसे आतंकवादी समूह ने मार दिया था। इसके अलावा, फरवरी 2018 में, दापची में 100 से अधिक स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया गया था।

बोको हराम ने नाइजीरिया में 27,000 से अधिक लोगों की हत्या की है और लगभग 2.3 मिलियन लोगों को विस्थापित किया है। कई लोग नाइजीरिया छोड़कर कैमरून, चाड या नाइजर भाग गए हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

11 July 2020, 14:59